जीपीओ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

जीपीओ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

पटना 26.01.2025: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए पटना जीपीओ उद्यान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने बड-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस गरिमामय अवसर पर, पूरा जीपीओ परिसर तिरंगे की रंगोली और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। हरे, केसरिया और सफेद रंगों से सजी रंगोली ने पूरे माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया था। विभिन्न आकृतियों और डिजाइनों में बनी रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। यहीं, रात के समय जगमगाली रग-बिरंगी रोशनी ने जीपीओ परिसर को एक अलग ही उटा प्रदान की। देशभक्ति गीतों की मधुर धुन वातावरण में गूंज रही थी, जो उपस्थित सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 08:00 बजे हुई, जब सभी गणमान्य अतिथि और कर्मचारी पटना जीपीओ उद्यान में एकत्रित हुए। बच्चों से लेकर यूर्वी तक, सभी के चेहरों पर देशभक्ति का जज्या साफ झलक रहा था। छोटे-छोटे बच्चे तिरंगा झंडा लिए हुए थे और देशभक्ति गीतों पर झूम रहे थे। वहीं, बुजुर्ग लोग भी देशभक्ति की भापना से ओतप्रोत होकर इस पावन अवसर का आनंद ले रहे थे।
इस अवसर पर बिहार सर्किल के माननीय चीफ पोस्टमास्टर जनराम, श्री अनिल कुमार ने पूरे गौरव और उत्साह के साथ सुबह 08:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोतोलन के पश्चात, उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। इस दौरान, उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।

राष्ट्रगान के बाद, श्री अनिल कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि डाक विभाग अब केवल पत्र और पार्सल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि वित्तीय सेवाएं, बीमा और अन्य कड़े सेवाएं भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जनता की सेवा में और अधिक समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस महत्वपूर्ण मौके पर निदेशक डाक सेवाएं श्री पवन कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डाक विभाग की उपलब्धियों और देश के विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे डाक विभाग ने समय के साथ खुद को बदला है और आधुनिक तकनीक को अपनाकर जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। झंडोतोलन उपरांत, श्री रंजय कुमार सिंह, मुख्य डाकपाल, पटना जीपीओ ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत के संविधान के महत्व, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों पर अपना विचार साझा किये। देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, जीपीओ परिसर में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया। तुलसी, अर्शगंधा, एलोवेरा, शालपणी आदि जैसे औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जीपीओ के कर्मचारियों और अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति गीतों, नृत्यों और नाटकों से सराबोर इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देश के पति प्रेम, बलिदान और एकता का संदेश दिया, जिसकी दर्शकों ने खूय सराहना की। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए नृत्य और नाटक देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाते थे। कार्यक्रम के अंत में, सभी अतिथियों और कलाकारों एवं विगत वर्ष में डाक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
समारोह में विहार सर्किल के सतर्कता अधिकारी, श्री नरसिंह महतो, वरीय रेल हाक अधीक्षक, श्री राजदेव प्रसाद, पटना प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक श्री मनीष कुमार, पटना जीपीओ के उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), श्री मुकेश कुमार, उप मुख्य डाकपाल ( मेल व खजाना) श्रीमती कुमारी सरिता, सहित डाक विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

0 Response to "जीपीओ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article