हर वर्ग व समुदाय के लोगों को याद कर रहा है जन सुराज ~ शोएब अहमद खान
जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यवाहक सदस्य शोएब अहमद खान आज जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित कर्पूरी जयंती में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी समाज के हर ज़मीनी स्तर के नेताओं व बुद्धिजियों को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ज़मीनी स्तर के नेता थे और उन्होंने समाज को बेहतर दिशा दी। समारोह में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वक्ताओं ने बारी-बारी से पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान और उनके संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के संघर्षों को याद करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। शोएब अहमद खान ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके योगदान के कारण ही बिहार राज्य के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आए थे। समारोह का समापन कर्पूरी ठाकुर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए किया गया।
0 Response to "हर वर्ग व समुदाय के लोगों को याद कर रहा है जन सुराज ~ शोएब अहमद खान"
एक टिप्पणी भेजें