मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र द्वारा   किया गया कंबल वितरण

मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र द्वारा किया गया कंबल वितरण

 जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना , 24 जनवरी  ::

"मनुष्य के प्रति दयालु होना ही ईश्वर के प्रति दयालु होना होता है, क्योंकि ईश्वर प्रत्येक व्यक्ति में निवास करते हैं। इसीलिए कहा भी जाता है कि जीव सेवा से बेहतर कोई सेवा नहीं है। असहाय एवं लाचार लोगों की मदद करने से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं हो सकता।" उक्त उद्गार मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, पटना के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला इंग्लिश गांव में गरीब एवं लाचार लोगों के बीच कंबल वितरण समारोह में शुक्रवार को व्यक्त कर रहे थे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, कंकड़बाग द्वारा पटना जिला अन्तर्गत बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला इंग्लिश गांव में सभी समुदाय के जरुरतमंदों के बीच 50 कंबल वितरित किए गये।
मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए हर समय तत्पर रहती है और कई वर्षों से समाज के असहाय लोगों की मदद करने में लगी हुई है। खास करके कोरोना काल में एक महीने तक भूखे लोगों के बीच भोजन एवं कच्चे अनाज संस्था की ओर से वितरित किया गया था। संस्था कभी विकलांग लोगों के बीच ट्रायसाइकिल देकर उन्हें सबलता प्रदान करती हैं तो कभी भूखे -नंगे और लाचार लोगों के बीच वस्त्र और खाने की वस्तुएं बांटकर उनकी तकलीफों को कम करने का प्रयास करती हैं।

कंबल वितरण से पहले संस्था के संस्थापक अरुण कुमार सिंह ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुदेव सदैव कहा करते थे, आप यदि जरूरतमंदों को मदद करने में सक्षम है, तो उनकी मदद अवश्य करें। इससे ईश्वर आप पर प्रसन्न होंगे और आपके मनोरथ को पूरा करेंगे। गुरुदेव जी की हार्दिक इच्छा थी कि इस क्षेत्र के लाचार और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करेंगे, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। लेकिन उनके संकल्प और अधूरी इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से ही यहां आए हैं। आप सभी समर्थवान लोगों से अनुरोध है कि लाचार एवं असहाय लोगों की मदद कर यश के भागीदार बनें।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला इंग्लिश गांव में  50 असहाय एवं लाचार लोगों के बीच कंबल बांटा गया। कंबल का वितरण संस्था के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष मुरारी शर्मा, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सचिव सुरेंद्र कुमार , संयुक्त सचिव मनोज कुमार, राम शरणागत सिंह, अविनाश सिंह, संयुक्त सचिव प्रसादी रजक, रोहित कुमार एवं सुरेन्द्र कुमार रंजन के द्वारा किया गया। जिन लोगों में कंबल वितरित किया गया उनमें संगीता देवी, बासमती देवी, शीतल दास, कैलू पासवान, राम प्रवेश राम, नरेश राय, शंभू साह उल्लेखनीय है। 
कंबल वितरण समारोह को अनुशासित रुप से सफल बनाने में जिन लोगों ने सहयोग दिया उनमें विशुद्धानंद, वेदप्रकाश, गुंजन कुमार, रंजन कुमार, चन्द्र मोहन कुमार, गुड्डू सिंह, सबल सिंह, राजेश कुमार पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। 

उक्त अवसर पर गुंजन कुमार, चन्द्र मोहन कुमार, वेदप्रकाश एवं विशुद्धानंद ने संयुक्त रूप से संस्था के सदस्यों को शॉल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 
                     -------------

0 Response to "मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र द्वारा किया गया कंबल वितरण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article