श्रीकृष्ण सिंह एवं विद्याकर कवि के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन ने अर्पित किया श्रद्धांजलि
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की 64 वीं पुण्यतिथि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री विद्याकर कवि की 39 वीं पुण्यतिथि पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डा. श्रीकृष्ण सिंह दूरदर्शी सोच के राजनेता थे। बिहार एवं झारखण्ड के सभी बड़े कल-कारखाने, बोकारो स्टील प्लान्ट, हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन रांची, पतरातू एवं बरौनी बिजली कारखाना, बरौनी तेल शोधक कारखाना, मोकामा में राजेन्द्र सेतु एवं विकास के अन्य बड़े कार्य डा. श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल में हुए। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा का उन्मूलन बिहार में श्रीबाबू के कार्यकाल में हुआ और उन्होंने बिहार को आधुनिक राज्य के श्रेणी में आजादी के पश्चात लाकर खड़ा कर दिया।
स्व. विद्याकर कवि के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि स्व. विद्याकर कवि स्वतंत्रता सेनानी एवं संवेदनशील नेता थे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहें और सफलतापूर्वक अपने कार्यकाल का निर्वहन किए।
इसके पूर्व डा. श्रीकृष्ण सिंह के मूर्ति एवं स्व. विद्याकर कवि के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, हिमांशु कवि, सौरभ सिन्हा, निधि पाण्डेय, डॉ. संजय यादव, डा. आशुतोष कुमार शर्मा, राजकिशोर सिंह, बैद्यनाथ शर्मा, सुदय शर्मा, रवि गोल्डन,विमलेश तिवारी, आदित्य पासवान, हैदर आलम, सहित अन्य कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया।
0 Response to "श्रीकृष्ण सिंह एवं विद्याकर कवि के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन ने अर्पित किया श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें