भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत, भविष्य की दी शुभकामनाएं
*पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर आयोजित थ्रो बॉल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल*
पटना, 12 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रहे बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा पखवारा के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम हार्डिंग पार्क पटना में आयोजित महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप थ्रो बॉल में कई टीमों ने हिस्सा लिया।
समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया और भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और लंबे समय तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज हित में कार्य किया और समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। उन्होंने खेल को भी आगे रखा था।
उन्होंने कहा कि खेल में एक ही टीम विजयी होती है, लेकिन हारी हुई टीम हारती नहीं है बल्कि परिश्रम में मामूली कमी के कारण पिछड़ जाती है। ऐसे में उसे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उसे आगे कठिन परिश्रम की जरूरत है।
इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत, भविष्य की दी शुभकामनाएं"
एक टिप्पणी भेजें