मकर संक्रांति के पुण्य अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही चूड़ा भोज' में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता

मकर संक्रांति के पुण्य अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही चूड़ा भोज' में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता


*भाजपा किसान मोर्चा के दही, चूड़ा भोज में पहुंचे प्रदेश भर के कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं*

*मकर संक्रांति सनातन में बेहद ही खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म परायणता का पर्व: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 14 जनवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस भोज में एनडीए में शामिल घटक दलों के भी नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म परायणता का पर्व है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में बेहद ही खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे कृषि आधारित समाज के लिए ये नई फसलों की शुरुआत का उत्सव है। इस दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जो जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार का भी प्रतीक है।

उन्होंने इस मौके पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में मिठास घोले, यही कामना है। भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करे।

प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित इस दही चूड़ा के भोज को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे।

इस दही चूड़ा भोज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री मंगल पांडेय, प्रेम कुमार,नंद किशोर यादव, अवधेश नारायण सिंह, नितिन नवीन, नीरज सिंह बबलु, हरि सहनी, विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस आयोजन को विशेष बताते हुए कहा कि आज से शुभ दिनों की शुरुआत हो गई है और कार्यकर्ता उत्साहित होकर यहां से निकले हैं। इस साल विधानसभा चुनाव भी होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा, सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक, सभी पदाधिकारी, सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ता भोज में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ तिवारी, संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, किसान मोर्चा महामंत्री रत्नेश सिंह, कृष्णा कुमार सहित किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "मकर संक्रांति के पुण्य अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही चूड़ा भोज' में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article