नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का  छठे चरण में 05 से 13 जनवरी 2025 तक मोतिहारी सहित छह जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है : एजाज अहमद

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का छठे चरण में 05 से 13 जनवरी 2025 तक मोतिहारी सहित छह जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है : एजाज अहमद

 नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का छठा चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 05  जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक छ जिलों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें 05 जनवरी 2025 को  पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी ) में होना है, जिसमें  संगठन जिला मधुबन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।  इसके बाद दिनांक 07 जनवरी 2025 को कैमूर, 08 जनवरी को बक्सर, 11 जनवरी को पुलिस जिला बगहा, 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण (बेतिया) तथा 13 जनवरी 2025 को गोपालगंज जिला कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।
   इन्होंनें यह भी बताया कि प्रदेश राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के छठे चरण के कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला अध्यक्ष/ जिला प्रधान महासचिव को भेज दी गई है , और उसी अनुसार  संबंधित जिला  में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार की जा रही है।
       एजाज ने यह भी बताया कि आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।

0 Response to "नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का छठे चरण में 05 से 13 जनवरी 2025 तक मोतिहारी सहित छह जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है : एजाज अहमद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article