जीकेसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने राहुल मणि - बिहार प्रदेश को मिलेगी मजबूती : रागिनी रंजन

जीकेसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने राहुल मणि - बिहार प्रदेश को मिलेगी मजबूती : रागिनी रंजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23  दिसम्बर ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल मणि को बनाया गया है। इसकी जानकारी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष - सह - बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने दी।     

उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने राहुल मणि को सम्मानित करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने से जीकेसी की बिहार प्रदेश को मजबूती मिलेगी और जिस प्रकार जीकेसी अपनी सदस्यता अभियान चला रहा है, उसमें युवाओं को जोड़ने में गति और तेज होगी।

दीपक अभिषेक ने बताया कि बिहार प्रदेश युवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल मणि को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री मणि बिहार के युवाओं को जीकेसी से जोड़कर संगठन को मजबूती देंगे।

दीपक अभिषेक ने बताया कि श्री मणि की सक्रीय सहभागिता को देखते हुए 
बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत राहुल मणि ने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। 

उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक 
बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा सहित ऋतिक मणि एवं प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे। राहुल मणि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि जीकेसी मधेपुरा सदस्य राजेश कुमार वर्मा ने भरगामा, अररिया से आदित्य कुमार सिन्हा, वीरनगर, अररिया से भोलू कुमार श्रीवास्तव एवं लहेरियासराय से निशांत कुमार श्रीवास्तव को जीकेसी के सदस्यता दिलाई गई।

श्री मणि को एवं अन्य नये सदस्यों को बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन,  पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, आशुतोष ब्रजेश, डॉ० हर्षवर्धन, दिलीप कुमार सिन्हा,  नवीन कुमार, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, रवि सहाय, अनिल कुमार दास, शामिल थे।
                        --------

0 Response to "जीकेसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने राहुल मणि - बिहार प्रदेश को मिलेगी मजबूती : रागिनी रंजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article