प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का दरभंगा में भव्य स्वागत होगा* शाहिद अतहर
दरभंगा:- बुधवार के दिन मनोज भारती प्रदेश अध्यक्ष जन सुराज पार्टी का शोभन चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरे जोर शोर से पूरे शहर में चलाया जा रहा है। ज्ञात होकर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा दरभंगा की पावन धरती पर आगमन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का स्वागत जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी जी के नेतृत्व में होगा जिसमें सहयोग राज्य अभियान समिति सह राज्य कार्यवाहक समिति के सदस्य अधिवक्ता शाहीद अतहर, अभियान समिति सदस्य शमशाद नूर, कार्यवाहक समिति सदस्य शमशाद नाजमी, सबीह महमूद, शोएब खान, शमीम खान, नगर अध्यक्ष अमरेश चंद्र जी के नेतृत्व में जन सुराजुयों का जन सैलाब करेगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। एकमी घाट चौक, हाजमा चौक, लाइट हाउस चौक, खानकाह चौक इत्यादि पर फूल माला, पाग, शाल इत्यादि से पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाव स्वागत किया जाएगा। अंत में पार्टी कार्यालय होटल श्याम रेजिडेंसी में कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी संबोधित करेंगे। कम से कम 150-200 कार एवं 500-600 मोटरसाइकिल का जत्था के साथ प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे।
0 Response to "प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी का दरभंगा में भव्य स्वागत होगा* शाहिद अतहर"
एक टिप्पणी भेजें