आश्रय विहीन को नि:शुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन

आश्रय विहीन को नि:शुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन

 *महापौर, उप महापौर एवं  द्वारा किया गया उद्घाटन*

*जीविका दीदी की रसोई से बना खाना प्रतिदिन किया जाएगा उपलब्ध*

पटना - 24 दिसंबर 2024

ठंड के दौरान पटना नगर निगम द्वारा निर्मित *रैन बसेरे में आश्रय लेने वाले आश्रय विहीनों को न सिर्फ निःशुल्क आश्रय की सुविधा मिलेगी बल्कि रात्रि भोजन* भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कोई आश्रय विहीन भूखा ना सोए। *जीविका दीदी के द्वारा संचालित दीदी की रसोई से प्रतिदिन आश्रयस्थल में भोजन उपलब्ध किया जाएगा।* माननीय महापौर, उप महापौर एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्य एवं नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। 

*आज रात्रि से शुरू की जा रही व्यवस्था*
पटना नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा में *मंगलवार रात्रि से यह सुविधा शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि रजिस्टर के अनुसार जो व्यक्ति रात में आश्रय स्थल में आश्रय लेंगे उन्हें  खाना उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सीता साहू के निर्देश पर आश्रितों को यह सुविधा उपलब्ध की जा रही है। गौरतलब है कि ठंड के दौरान पटना नगर निगम द्वारा शहर में बने स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरे आमजनों को राहत दे रहे है। एक तरफ जहां सड़क पर सोने वाले आश्रयविहिनों को राहत मिल रहा है वहीं प्रतियोगी परीक्षा के लिए पटना आ रहे छात्रों को भी आश्रय मिल रहा। *ठंड में सड़क पर जीवन यापन करने वाले आश्रय विहीनों के लिए पटना नगर निगम द्वारा रैन बसेरा का संचालन किया गया है। यह पहली बार है कि अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरे के साथ जर्मन हैंगर तकनीकी रैन बसेरे की सुविधा भी दी जा रही है। *पटना नगर निगम द्वारा कुल 29 रैनबसेरा का निर्माण किया गया है। जिसमें जर्मन हैंगर 12 , स्थाई 6 एवं अस्थाई 11 आश्रय स्थल है।* सार्वजनिक स्थल चौक चौराहे, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के नजदीक इनका निर्माण करवाया गया है जिससे कि आमजनों को अधिक दूरी नहीं तय करनी पड़े।

*सीसीटीवी से हो रही मॉनिटरिंग*
 सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी रैन बसेरे को सीसीटीवी से मॉनिटर भी किया जा रहा है। *रैन बसेरा में कुल 907 बेड की व्यवस्था है। जहां प्रतिदिन बेड लगभग फुल हो जा रहे।*


*स्थाई रैन बसेरा – 6*

1. गाय घाट पुल के नीचे
2. सैदपुर नहर रोड
3. मैकडोवल गोलंबर बहादुरपुर राजेन्द्र नगर 
4. छोटी पहाड़ी वार्ड नंबर 56
5. आर ब्लॉक गोलंबर 
6. शेखपुरा मोड़

*अस्थाई रैन बसेरा स्थल – 11* 
  
1. गांधी मैदान मौर्या होटल के सामने ( पुरूष )
2. गांधी मैदान मौर्या होटल के सामने ( महिला )
3. बुद्धा स्मृति पार्क के पास ( पुरूष )
4. बुद्धा स्मृति पार्क के पास ( महिला )
5. हड़ताली मोड़, मछली मार्केट के पास ( पुरूष ) 
6. गांधी मैदान गेट नंबर 4
7. एनआईटी मोड़ के पास 
8. पटना सिटी नाला पर ( पुरूष)
9. पटना सिटी नाला पर ( महिला)
10. पाटलिपुत्र बस टर्मिनल बैरिया (पुरुष)
11. पाटलिपुत्र बस टर्मिनल बैरिया (महिला)


*जर्मन हैंगर तकनीक से निर्मित रैन बसेरा - 12*

बेड की संख्या- 312

1. जीपीओ ( पुल के नीचे)
 2. मॉल रोड ( हार्डिंग रोड)
 3. सचिवालय गेट नंबर 3
 4. ककड़बाग कॉलोनी मोड़
 5. राजेन्द्र नगर (पुल के नीचे)
 6. बहादुर पुर ( पुल के नीचे)
  7. मलाही पकड़ी 
  8. नालंदा मेडिकल कॉलेज
  9. वैशाली गोलंबर 
10. पाटलिपुत्र बस टर्मिनल
11. एक्जीबिशन रोड 
शहरवासियों को यहां *निशुल्क बेड (चौकी), बेडशीट, कंबल, मच्छदानी, पेयजल, शौचालय (जहां नजदीक में शौचालय नहीं है वहां पिंक टॉयलेट एवं लू कैफे) सहित कई सुविधा दी जा रही है।* सभी रैन बसेरो में सुरक्षा के उपक्रण अग्निशामक यंत्र, आंगतुको के लिए रजिस्टर, टेबल एवं कुर्सी सहित अन्य सुविधाएं भी मौजूद है। *इसके साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी ( 3 शिफ्ट के केयर टेकर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर प्रबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी आवश्य  फोन नंबर भी रैन बसेरे में दिए गए हैं*  जिससे कभी भी वह संपर्क कर सकते हैं।

0 Response to "आश्रय विहीन को नि:शुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article