101 महिलाओं को मिला महिला प्रेरित सम्मान

101 महिलाओं को मिला महिला प्रेरित सम्मान

 
पटना, द टाइगर इवेंटस, महिला कल्याण मंच ट्रस्ट और सेंट्रल हयूमैन राइटस संस्था की ओर से आयोजित महिला प्रेरित सम्मान में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
  राजधानी पटना के अमित होटल में महिला प्रेरित सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पटना की उप महापौर श्रीमती रेश्मी चंद्रवंशी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनता दल यूनाईटेड की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती श्वेता विश्वास, अपना संसार के डायरेक्टर राजू कुमार,अर्चना कुमारी इंस्पेक्टर साइबर थाना पटना, डॉ अनामिका, प्रेम कुमार,अलका मिश्रा,ज्योति मिश्रा,पुष्पा तिवारी,आरजे रामा मूर्ति तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने मे राहुल रॉय, ब्रजेश कुमार, विकास गुप्ता,शशि शर्मा,आकाश अजनबी, दिनेश अरोरा,मोनू श्रीवास्तव,चिंटू कुमार, डॉ पिंकी रंजन, सोनिया यादव, प्रवीण केशरी, विकास कुमार तथा महिला कल्याण मंच ट्रस्ट की टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा।
   द टाइगर इवेंटस के डायरेक्टर केशरी टाइगर महिला कल्याण मंच ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सलूजा एवं केंद्रीय मानवाधिकार बिहार राज्य सचिव रिपु राज ने बताया कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। 
महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में उनका बहुत बड़ा योगदान है।महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे हैं, चाहे वह राजनीतिक हो, सामजिक हो या शिक्षा सभी में अपनी क्षमता का प्रदर्शन बखूबी कर रही है। महिलाओं सम्मान देने के लिये महिला प्रेरित सम्मान का आयोजन किया गया है,जिससे की बिहार की बेटी और महिला शक्ति को एक ताकत प्रदान हो। हमारी योजना है कि आने वाले समय में हमारी संस्था 501 महिलाओं को सम्मानित करें।

0 Response to "101 महिलाओं को मिला महिला प्रेरित सम्मान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article