बेलागंज विस उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया सघन जनसंपर्क
*पटना. रविवार, 10 नवंबर, 2024*
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बेलागंज विधानसभा उप चुनाव में राजद के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार विश्वनाथ यादव के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जगह जगह आम सभाएं की और डोर टू डोर कैंपेन भी किया। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता ने अपने नेता का प्रमोशन करके लोकसभा भेज दिया है तो इस बार पुनः यहां पर राजद के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाना है। बिहार में यह सीट संदेश देने का काम करेगी और पूरे मगध में महागठबंधन की चट्टानी एकता को भी प्रदर्शित करेगा। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी ताकत झोंके और महागठबंधन के हमारे साथी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का काम करें।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कोरमत्थू पंचायत के चढ़ता, अरहतपुर, कोइरी बिगहा, चिरमिच्ची बिगहा, बगुलाबर तथा तूरी में सघन जनसम्पर्क कर महागठबंधन के प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, मदन शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ गगन मिश्र, मनोज शर्मा , मोहन श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, सत्येंद्र सिंह, नुनु बाबू, सुनील शर्मा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।
0 Response to "बेलागंज विस उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया सघन जनसंपर्क"
एक टिप्पणी भेजें