स्थापना दिवस पर IFWJ की बिहार इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित

स्थापना दिवस पर IFWJ की बिहार इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 28 अक्टूबर  ::

बिहार के पद्मसम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को पत्रकारों के सबसे पुराने संगठन इंडियन फेडेरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिसट्स (IFWJ) की बिहार इकाई ने स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया।

IFWJ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में पटना के ग्रामीण क्षेत्र स्थित सुरेन्द्र किशोर के आवास पर जाकर पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर और उनकी पत्नी रीता सिंह को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह IFWJ की ओर से भेंट कर सम्मानित किया गया। 

उक्त अवसर पर IFWJ की ओर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार के अतिरिक्त बिहार प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर,  बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश महान और  प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह और बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य अभिजीत पाण्डेय उपस्थित थे। 

उक्त अवसर पर पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर ने IFWJ द्वारा सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि एक समय मैं भी IFWJ का सदस्य रहा हूं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत ने कहा कि मैंने पत्रकारिता जीवन में कतरनों का संग्रहण और प्रोफेशनल ईमानदारी की सबक सुरेन्द्र किशोर जी ही सीखा है। उन्होंने कहा कि IFWJ देश में पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था है और इसकी  स्थापना 28 अक्टूबर, 1950 को की गई थी।
                    ----------

0 Response to "स्थापना दिवस पर IFWJ की बिहार इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article