*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार*
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 के अवसर पर बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से औपचारिक मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच वन और पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार में हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता और विलुप्त हो रहे जीवों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बिहार में सफलतापूर्वक चल रहे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पायलट प्रोजेक्ट "जल-जीवन-हरियाली मिशन" पर भी चर्चा की, जो राज्य के पर्यावरणीय सुधार के लिए एक क्रांतिकारी पहल है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार के दुर्गम इलाकों में पौधा रोपण और उसके संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने "कैम्पा" योजना के तहत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और इन योजनाओं के तहत बिहार में हो रहे प्रगति पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों राज्य पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने और वन संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने को लेकर प्रतिबद्ध जताई गई।
0 Response to "*छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार* "
एक टिप्पणी भेजें