राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 21 अक्टूबर को मनायेगी डॉ श्री कृष्ण सिंह की 137वीं जयंती

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 21 अक्टूबर को मनायेगी डॉ श्री कृष्ण सिंह की 137वीं जयंती


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राज्य कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह 137वीं जयंती कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद चंदन सिंह की अध्यक्षता में मनायी जायेगी। राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिहार के निर्माण और बिहार के प्रगति में प्रथम मुख्यमंत्री बाबू श्री कृष्ण सिंह जी का बड़ी भूमिका रही है। बिहार के विकास में उन्होनें जो योगदान दिया उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मत्री पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान के निर्देश पर उनकी 137वीं जयंती को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में मनाया जायेगा। पार्टी के द्वारा कार्यक्रम का संयोजक रालोजपा नेता अभिमन्यु सिंह मुखिया को बनाया गया है।  


0 Response to "राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी 21 अक्टूबर को मनायेगी डॉ श्री कृष्ण सिंह की 137वीं जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article