पशुपति पारस 08 अक्टूबर को मनाएंगे रामविलास पासवान की पुण्यतिथि

पशुपति पारस 08 अक्टूबर को मनाएंगे रामविलास पासवान की पुण्यतिथि

संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि- पशुपति पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 08 अक्टूबर मंगलवार को पार्टी एवं दलित सेना के संस्थापक पद्मभूषण स्व0 रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि का कार्यक्रम पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली एवं पटना के राज्य कार्यालय के साथ-साथ प्रदेश भर में रालोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनायी जायेगी। पशुपति पारस ने कहा कि रामविलास पासवान के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजली सभा में बिहार में भविष्य की राजनीति के लिए भी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी संकल्प लेगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पशुपति पारस के द्वारा पार्टी एवं दलित सेना के जिलाध्यक्षों प्रत्येक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रामविलास पासवान के पुण्यतिथि को एक संदेश देनेवाले कार्यक्रम के रूप में पूरे राज्यभर में मनाने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में जुटी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अपने संस्थापक रामविलास पासवान के पुण्यतिथि को राज्य के कोने-कोने में मनायेगी और उस दिन सभी जगह श्रद्धांजली सभा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया जायेगा। पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रालोजपा राज्य कार्यालय पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव अम्बिका प्रसाद बिनू, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रंजीत कुमार, दलित सेना के प्रधान महासचिव रंजीत पासवान, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान, सौलत राही सहित अन्य पार्टी एवं दलित सेना के अन्य नेता मौजूद थे।  
                                                     

0 Response to "पशुपति पारस 08 अक्टूबर को मनाएंगे रामविलास पासवान की पुण्यतिथि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article