मखमली आवाज के बेताज बादशाह पार्श्व गायक मो .रफी के पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मखमली आवाज के बेताज बादशाह पार्श्व गायक मो .रफी के पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कलाकारों ने मो. रफी के गीतों को गा कर दी श्रृद्धांजलि 

खगौल। मखमली आवाज के बेताज बादशाह,फिल्मी दुनियां के  पार्श्व गायक मो. रफी के पुण्यतिथि पर , दीदी जी फाउंडेशन ,पटना और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,पाटलिपुत्र यूनिट (बिहार) के संयुक्त तत्वाधान में श्रृद्धांजलि संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्यभट्ट निकेतन स्कूल,गांधी रोड,खगौल,पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डा. सुशील कुमार सिंह, डा. संजेश कुमार गुंजन,fरेलवे के सेवानिवृत हिंदी अधिकारी राजमणि मिश्र,रेलवे स्कूल,दानापुर के प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर,फॉरेस्ट विभाग,पटना के रेंजर,संजीव कुमार जवाहर, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर,पाटलिपुत्र यूनिट की सचिव डा नम्रता आनंद ,निखिल जी आदि ने पंच दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ,कलाकार दिवाकर कुमार वर्मा ने मो. रफी के गाए ,तुम मुझे भुला न पाओगे,जब भी सुनोगे,गीत मेरे,संग संग तुम भी गुनगुनाओगे...गीत को अपने मधुर स्वर में गा कर श्रृद्धांजलि  अर्पित किया। इस के बाद विश्व बंधु, शबनम ,सुप्रिया सिन्हा, राकेश कुमार, करण निलेश,आलोक कुमार सिन्हा आदि ने मोहम्मद रफी के गीतों को गा कर  श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अजय अंबष्ठा  एवं बिक्की कुमारी ने की।
 कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व ,यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,पाटलिपुत्र यूनिट के मोहन कुमार,भरत पोद्दार,अनिता कुमारी,चंद्रशेखर भगत,मुकेश कुमार,विकास कुमार,चंदू प्रिंस आदि के अलावा जयपाल,आशीष सिन्हा आदि ने मो रफी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया।कलाकारों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से प्राप्त ,दीप श्रेष्ठ एवं जी दीदी जी फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया पाटलिपुत्र यूनिट के सदस्यों न सम्मानित किया।

0 Response to "मखमली आवाज के बेताज बादशाह पार्श्व गायक मो .रफी के पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article