रेल पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पटना) यात्री को चाकू मारकर छिनतई करने वाला गिरोह का उद्भेदन
यात्री अजय बिंद उस-22 वर्ष पिता राजवल्लव विंद, सा०-भौरी विगहा, वाना-विशुनगंज, जिला-जहानाबाद दिनांक-17.07.24 को गया रेलवे स्टेशन पर जोधपुर (राजस्थान) के लिए गाड़ी पकड़ने आये थे। गाड़ी के आने में विलम्य होने के कारण ये गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं०-०। पर रूके हुये थे। समय करीब 1:30 बजे पूर्वाहन में ये शौच के लिये प्लेटफार्म सं०-०1 पर पिलग्रिम साईड के आगे चले गये। शौच के क्रम में तीन-चार अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा वादी को पकड़ कर जबरन मोबाईल, पैसा आदि छिनने लगे। वादी द्वारा विरोध करने पर वादी के सीने पर चाकू से वार कर घायल करते हुबे 3,000/-रूपया एवं 01 ओपो कम्पनी का मोबाईल छिनकर भाग गये।
वादी द्वारा उक्त घटना की सूचना रेल थाना गया में आकर दिया गया। वादि को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल अनुग्रहनारायण अस्पताल गया में भर्ती कराया गया। रेल पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात के विरूद्ध रेल थाना गया कांड सं0-167/24, दिनांक-17.07.24 धारा-309(6) थी०एन०एस० के तहत दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई प्रारंम्भ कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये रेल पुलिस उपाधीक्षक गया के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुये जगह-जगह छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में डाक स्थान जनता कॉलोनी के पास से उक्त कांड के अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 26 वर्ष पिता-राजेन्द्र पासवान, सा०-डाक स्थान, थाना कोतवाली, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा दिये गये बयान के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त अन्य दो विधि-विरूद्ध बालक को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त दीपक कुमार के पास से उक्त घटना में प्रयोग किये गये चाकु, एवं 2,000/-रूपया बरामद, किया गया। पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त एवं विधि-विरूद्ध बालक द्वारा उक्त घटना को कारित करने की बात स्वीकार की गयी। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास का पता लगाते हुये अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-
01. दीपक कुमार उस-26 वर्ष पिता राजेन्द्र पासवान, सा०-हाक स्थान, याना कोतवाली, जिला-गया।
बरामद समानः-
01. उक्त घटना में प्रयोग किये गये चाकू एवं 2,000/-रूपया नगद।
टीम का नामः-
01. श्री आलोक कुमार सिंह, वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक, गया।
02. पु०नि० सुशील कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, गया। 03
. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, गया। (अनुसंधानकर्ता) 04. पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, प्रभारी तकनीकी शाखा।
05. सि0/655 संतोष कुमार, तकनीकी शाखा। 06. म०सि०/145 सुनीता कुमारी, रेल याना, गया।
0 Response to "रेल पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पटना) यात्री को चाकू मारकर छिनतई करने वाला गिरोह का उद्भेदन"
एक टिप्पणी भेजें