राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर नें बालिका मध्य विद्यालय, शास्त्री नगर को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।

राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर नें बालिका मध्य विद्यालय, शास्त्री नगर को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।

पटना, 11.07.2024। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित पटना जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद बालक/बालिका (अंडर-17) हाॅकी चयन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर नें बालिका मध्य विद्यालय, शास्त्री नगर को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।
स्थानीय राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर के खेल मैदान पर आयोजित हाॅकी चयन प्रतियोगिता में विजेता टीम राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर की ओर से सिद्धि कुमारी एवं खुशी कुमारी ने गोल किया। वहीं बालक वर्ग में एकमात्र टीम सेंट पीटर्स स्कूल ने प्रतिभागिता की। 
प्रतियोगिता समाप्ति के बाद विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना एवं श्रीमती श्वेता रानी, प्रभारी प्राचार्या ने पुरस्कृत किया। श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हाॅकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल एवं बालिका वर्ग में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर की टीम पटना जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
आज के प्रतियोगिता में मुनिन्द्र कुमार, विकास कुमार सिंह, रामबली एवं विकास कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्री किरण कुमार झा, लिपिक, श्री मनोज कुमार, शा0शि0शि0, श्री अशोक कुमार, शा0शि0शि0, श्री सुधांशु रंजन, शा0शि0शि0 सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 


0 Response to "राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर नें बालिका मध्य विद्यालय, शास्त्री नगर को 2-0 से पराजित कर खिताब जीता।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article