*पौधारोपण हेतु गड्ढा खोदो अभियान का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जीविका ने किया शुभारंभ।*

*पौधारोपण हेतु गड्ढा खोदो अभियान का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जीविका ने किया शुभारंभ।*

 28-06-2024 फुलवारीशरीफ के ग्राम पंचायत आलमपुर गोनपुरा में हरित जीविका हरित बिहार–5 के अंतर्गत पौधारोपण हेतु गड्ढा-खोदो अभियान का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीविका, श्रीमती अभिलाषा कुमारी शर्मा की गरिमामई उपस्थिति में पौधरोपण एवं गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के द्वारा गड्ढा खोदकर पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जीविका दीदियों के मध्य पौधा वितरण भी किया गया।

इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक एवं जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का स्वागत पौध एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरित जीविका, हरित बिहार बनाने के ध्येय से बिहार के सभी जिले में “गड्ढा खोद अभियान” के साथ–साथ पौधारोपण की शुरुआत हो गई है। इसमें जीविका दीदियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने जल संचयन के साथ–साथ पौधारोपण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन से जनित समस्याएं आमलोगों के सामने चुनौती बनकर खड़ी है। दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी इस बात की परिचायक है। 

उन्होंने आह्वाहन करते हुए कहा कि आज हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए तथा अपने आने वाले भविष्य को समृद्ध पर्यावरण, शुद्ध हवा एवं जल प्रदान करने के ध्येय से पौधारोपण अभियान में आगे बढ़कर हिस्सा लें तथा अपने घर में, सार्वजनिक स्थलों पर या अन्य किसी उचित स्थान पर पौधारोपण जरूर करें। उन्होंने कहा कि हमने जो पूरे बिहार में 80 लाख पौधारोपण करने का संकल्प लिया है उसमें जोश के साथ लगकर एक नया कृतिमान स्थापित करें।
इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री मुकेश कुमार सासमल ने “जीविका ने यह ठाना है, हर घर एक पौधा लगाना है” के नारे जीविका दीदियों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवर्धन में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से जलवायु परिवर्तन के कारण जन्म ले रही समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने के बजाय उन पर काम करना शुरू कर दिया है और हम पृथ्वी और अपने भविष्य को बचा सकने में संकल्परत हैं।

इस दौरान 1200 पौधा का वितरण जीविका दीदियों के बीच करके गौनपुरा पंचायत को सैचुरेट किया गया तथा साथ ही साथ मनरेगा के द्वार दो वन पोषक, जो कि सतत्त जीविकोपार्जन योजना की भी लाभार्थी हैं, को नियुक्त किया गया। 

आज पूरे पटना जिले में जीविका दीदियों के द्वार 2,15,152 गड्ढा खोदकर हरित जीविका, हरित बिहार बनाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी श्री राजेश कुमार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, सामाजिक विकास श्री पुष्पेंद्र तिवारी, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, पशुधन, डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, डॉक्युमेंटेशन श्री राहुल कुमार, मैनेजर सामाजिक विकास श्री मनोज रंजन, फुलवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एलएसबीए श्री संजय कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्रीमती सुरुचिकांत मणि, मुखिया आलमपुर पंचायत एवं जीविका जिला तथा प्रखण्ड कार्यालय से अन्य जीविका कर्मी उपस्थित रहे।

0 Response to "*पौधारोपण हेतु गड्ढा खोदो अभियान का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जीविका ने किया शुभारंभ।*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article