कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया

कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया

 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा दिनांक 27 जून 2024 को नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गाँव में “जलवायु अनुकूल कृषि मौसम सेवाएं” विषय एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया | इसमें गोपालपुर गाँव के लगभग 45 किसानों ने भाग लिया | यह आयोजन संस्थान के फसल अनुसंधान प्रभाग द्वारा किया गया था | इस कार्यक्रम में संस्थान से डॉ. मणिभूषण, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. अभिषेक  कुमार दूबे एवं डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल मौजूद थे |
          डॉ. मणिभूषण ने मौसम संबंधी मोबाइल ऐप एवं कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी | डॉ. वेद प्रकाश ने किसानों को बदलते जलवायु परिदृश्य में खेती के लिए मौसम सेवाओं पर जानकारी दी | डॉ. अभिषेक कुमार दूबे ने फसलों से जुड़ी बीमारियों के निदान के बारे में बताया |  डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने किसानों को मत्स्य पालन के बारे बताया |  डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनीषा टम्टा और डॉ. कुमारी शुभा ने गाँव के सरपंच श्री शंभुनाथ शर्मा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया |  इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि मौसम संबंधी सूचनाओं की जरूरत को समझाना था, ताकि बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से कृषि क्षेत्र में होने वाली क्षति को समय रहते कम किया जा सके |

0 Response to "कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article