मुसलमानों के संबंध में देवेश चन्द्र ठाकुर का बयान निन्दनीय उनकी जीत में मुसलमानों का भी योगदानः सलीम परवेज

मुसलमानों के संबंध में देवेश चन्द्र ठाकुर का बयान निन्दनीय उनकी जीत में मुसलमानों का भी योगदानः सलीम परवेज

पटना, 18 जून 2024ः बिहार विधान परिषद के पूर्व कार्यकायरी सभापति एवं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलीम परवेज कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी हम लोगों के बीच जिंदा हैं और मुसलमान उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

श्री सलीम परवेज़ ने आज नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के उस बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों का काम नहीं करेंगे क्योंकि मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया है।

सलीम परवेज़ ने कहा कि उनका बयान निंदनीय है और मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप में हम लोगों ने मुसलमानों को गोलबंद करने के लिए सीतामढ़ी और सीतापुर में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने उन्हें वोट दिया है तभी वे जीते हैं। उनकी जीत में मुलमानों का बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उनके इस बयान से मुसलमान आहत हैं। अगर वह 2029 में दोबारा चुनाव लड़ेंगे तो मुसलमान उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमान देवेश चंद्र ठाकुर के गुलाम नहीं हैं।

सलीम परवेज़ ने कहा कि उनका बयान अनैतिकता पर आधारित है और यह बिल्कुल माफ़ करने लायक नहीं है।

0 Response to "मुसलमानों के संबंध में देवेश चन्द्र ठाकुर का बयान निन्दनीय उनकी जीत में मुसलमानों का भी योगदानः सलीम परवेज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article