वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, जीवनशैली में बदलाव करके खुद को रख सकते हैं सुरक्षित

वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, जीवनशैली में बदलाव करके खुद को रख सकते हैं सुरक्षित


पुरुषों में हृदय रोग का खतरा ज्यादा, सतर्क रहें


- विश्व पुरुष स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर  निंती कार्डियक केयर के डॉक्टर की सलाह

मुजफ्फरपुर। 

पुरुषों में हृदय रोग का खतरा महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है, जो हर साल 40 वर्ष से अधिक आयु के लाखों पुरुषों की जान लेता है। मगर अच्छी खबर यह है कि जीवनशैली में कुछ बदलाव करके पुरुष हृदय रोग के खतरे को काफी कम कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। विश्व पुरुष स्वास्थ्य सप्ताह के मौके पर मरीजों के उपचार के दौरान निंती कार्डियक केयर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश ने लोगों को हृदय रोग से बचने के लिए विशेष सलाह दी है। गौरतलब है कि 10 से 16 जून तक विश्व पुरुष स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ आहार लें। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार खाएं। नमक का सेवन कम करें। नियमित रूप से व्यायाम करें। प्रति दिन करीब एक घंटा व्यायाम करें। इस व्यायाम में सबसे ज्यादा कारगर है- तेज चलना, साइकिल चलाना या तैराकी। धूम्रपान हृदय रोग का एक प्रमुख जोखिम कारक है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो छोड़ने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें। इसके अलावा अपना स्वस्थ वजन बनाए रखें। यदि आप अधिक वजन वाले या मोटे हैं, तो कुछ किलोग्राम कम करने से आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। पुरुषों के लिए अपना वजन संतुलित रखना महिलाओं की तुलना में ज्यादा आसान है। यह भी जरूरी है कि नियमित रूप से अपने बीपी, सुगर की जांच करवाते रहें।  

डॉ. प्रकाश का मानना है कि तनाव हृदय की बीमारियों को पैदा करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। तनाव को कम करने के लिए स्वस्थ तरीके खोजें, जैसे योग या ध्यान। पर्याप्त नींद लें। प्रति रात 7-8 घंटे की नींद लें। अत्यधिक शराब और धूम्रपान के सेवन से बचें।

जहां तक बात दिल के दौरे के की है इसके लिए पहले 60 मिनट का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इसे सुनहरा घंटा यानी गोल्डन आवर बोलते हैं। इस स्थिति में मरीज को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए, जहां उसका इलाज हो सके। 

बता दें कि निंती कार्डियक केयर देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ अस्पताल की एक इकाई है।  बिहार में निंती कार्डियक केयर का एक केंद्र सहरसा और एक केंद्र मुजफ्फरपुर में असाव हॉस्पिटल में खुल चुका है। इसके अलावा इसका एक अन्य केंद्र बेगूसराय में भी खुलेगा। निंती अस्पताल समूह के बिजनेस डायरेक्टर राज सहगल ने बताया कि निंती हॉस्पिटल का कैथलैब काफी उन्नत है और वहां जाने-माने डॉक्टर और मशीनें एक छत के नीचे उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल में ही सभी जांचों की व्यवस्था है, कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। राज सहगल ने यह भी बताया कि यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टंट प्लेसमेंट आदि की सुविधाएं उपलब्ध है।


0 Response to "वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, जीवनशैली में बदलाव करके खुद को रख सकते हैं सुरक्षित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article