*भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मथुरा में निःशुल्क शिक्षा केन्द्र खोला*

*भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मथुरा में निःशुल्क शिक्षा केन्द्र खोला*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 25 मई ::


स्लम बस्तियों के बच्चो के लिए भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने  उत्तर प्रदेश के मथुरा में निःशुल्क शिक्षा केन्द्र *ब्राइट लर्नर अकैडमी* खोला है। उक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि *ब्राइट लर्नर अकैडमी* की स्थापना भारतीय मानव अधिकार रक्षक के जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल एवम मथुरा जिला के समस्त टीम के सहयोग से स्थापित किया गया है।  *ब्राइट लर्नर अकैडमी* सेंटर का उद्घाटन वृहस्पतिवार को भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि जरुरतमंद और आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चों को पढ़ा लिखा कर भी देश और समाज का सेवा किया जा सकता है। इस कार्य को करने में मानव अधिकार रक्षक संस्था अपनी सक्रीय भूमिका निभा रही है। 


उक्त अवसर पर सेंटर संचालक जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने कहा कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था में जुड़ने के बाद संस्थापिका रीता सिन्हा से कार्यों की जानकारी ली, जिसमे उन्हें जरूरतमंद बच्चो के लिए निःशुल्क शिक्षा देने के कार्य से मैं काफी ज्यादा प्रभावित हुई और अगले ही दिन अपने नजदीक के स्लम वस्ती में जाकर वहां के बच्चो के परिजनों से मिलकर बातचीत किया। उन्होंने बताया कि इस बीच स्लम बस्तियों के बच्चों के बीच खाने-पीने की सामग्रियां का भी वितरण किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जब बच्चो को निःशुल्क शिक्षा देने की बात बताया गया और कहा गया कि इसके लिए सेंटर शुरू करने जा रहें तो बच्चो के चेहरे पर मुस्कान देखकर मथुरा टीम को काफी ज्यादा खुशी मिली, जिसके बाद उन्होंने समाज के जरुरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा देने एवं प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया।


उक्त अवसर पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को संस्थापिका रीता सिन्हा के साथ रोहतास जिला सचिव संतोष अग्रवाल एवम पटना जिला से जहानाबाद सक्रिय सदस्य रानी देवी के द्वारा भारतीय मानव अधिकार रक्षक का परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और संस्था की सदस्यता प्रमाण पत्र दी गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल के साथ महासचिव लवीश अग्रवाल, सक्रिय सदस्य राशि जैन, प्रीति गुप्ता, पूजा शर्मा, प्रीति सिंह, नीतू अग्रवाल, शिक्षक संजना प्रसार, सहयोगी सदस्यगण ममता बिंदल, सोनिया शर्मा, त्राप्ति पाठक, भावना प्रसार, गोविंद माधव अग्रवाल, जतिन, दीपक अग्रवाल, रविता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

                  ---------

0 Response to " *भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मथुरा में निःशुल्क शिक्षा केन्द्र खोला* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article