भाजपा की नीति लोग कर रहे पसंद : सम्राट चौधरी

भाजपा की नीति लोग कर रहे पसंद : सम्राट चौधरी


 वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल 


भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं , भाजपा स्वयं एक परिवार : विजय सिन्हा


            ------------------------------------ 



पटना, 13 मई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और भाजपा में स्वागत किया। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा लोगों की पसंद बन गई है। आज भाजपा की नीति लोगों को आकर्षित कर  रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार का आंकड़ा पार करेगी। 


उन्होंने भाजपा में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा और मजबूत होगी। 


 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसी परिवार की पार्टी नहीं बल्कि भाजपा ही एक परिवार है। 


भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ० राजीव मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, VIP, श्री अशोक कुमार चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, VIP, श्री रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, जन अधिकार पार्टी, श्री विनोद शर्मा, काँग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, श्री अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव, जन अधिकार पार्टी, श्री मनु चौधरी, समाजसेवी एवं उद्यमी,  श्री बिरेन्द्र चौहान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, श्री मिथिलेश चौहान, जिला अध्यक्ष, VIP, श्री देव चौहान, जिला परिषद सदस्य, प्रदेश महासचिव, VIP तथा  श्री पंकज चौहान, जिला परिषद सह अध्यक्ष प्रमुख हैं। 


0 Response to " भाजपा की नीति लोग कर रहे पसंद : सम्राट चौधरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article