*लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 7 मई को - देश के 94 सीटों पर होगी मतदान*

*लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 7 मई को - देश के 94 सीटों पर होगी मतदान*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 05 मई, 2024 ::


भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। भारत सात दशकों से अनवरत लोकतंत्र की लौ जलाये हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन काल में देश को वैश्विक स्तर पर, जिस मुकाम पर पहुंचा दिया है, उससे भारत विरोधी ताकतों को घोर निराशा हाथ लगी है।


देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होनी है, जिसमें से दो चरण का मतदान पूरा हो गया है।  अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को पूरा होगे। 7 मई को तीसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी, पश्चिम बंगाल, दादरा एंड नगर हवेली और दमन एवं दीव और जम्मू कश्मीर के सभी राज्यों की कुल 94 सीटों पर मतदान होंगे।


अभी तक पहले चरण में 19 अप्रैल, 2024 को अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छ्त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और पुंडुचेरी की 102 लोकसभा सीटों पर और  दूसरे चरण में 26 अप्रैल, 2024 को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, यूपी, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर के इन सभी राज्यों की कुल 89 सीटों पर लोकसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है।


बिहार में तीसरे चरण में 07 मई, 2024 को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया में लोकसभा सीटो पर मतदान होंगे। जहां उम्मीदवारों की संख्या झंझारपुर से 10, सुपौल से 15, अररिया से 09, मधेपुरा से 08 और खगड़िया से 12 हैं। इस प्रकार कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद होगा। इनमें 51 उम्मीदवार पुरुष और 03 उम्मीदवार महिला है।


सूत्रों के अनुसार बिहार के तीसरे चरण में 98.60 लाख मतदाता मतदान करेंगे। बूथों की संख्या 9848, बैलेट यूनिट 11818 और कंट्रोल यूनिट 11818, वीवीपैट 12861। का उपयोग किया जायेगा। मॉडल बूथ की संख्या 45 और महिलाओं द्वारा प्रबंधन बूथों की संख्या 32 रखा गया है। 


मतदान के लिए बिहार में राजनीतिक सियासत शुरू है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वाधिक रोड शो कर रहे हैं तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी आम सभाओं का शतक लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात सभा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने 20 से अधिक सभा कर चुके है। वहीं अपने बयानों से तीखे प्रहार करने वालों में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार को 50 साल पीछे धकेला। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में इंडी गठबंधन नहीं, राजद परिवार लड़ रहा चुनाव। वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि तेजस्वी के साथ मिलकर हमलोग गुजरात से बेहतर बिहार बनायेंगे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि संविधान और रिजर्वेशन पर जानकारी हासिल कर लें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 


वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश को बड़ी वैश्विक शक्ति बनाने के लिए अगले पांच साल महत्वपूर्ण है, इसलिए वैश्विक हालात से निपटने के लिए सक्षम सरकार जरुरी है। लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद। युवा और महिला मतदाता एनडीए की ताकत बनकर उभर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगी, इसलिए एक एक वोट कीमती है, बाहर निकले और मतदान करें। 

                    —————

0 Response to " *लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 7 मई को - देश के 94 सीटों पर होगी मतदान* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article