वंडरला मनोरंजन पार्क 3500 से अधिक लोगों का हर रोज करेगा मनोरंजन

वंडरला मनोरंजन पार्क 3500 से अधिक लोगों का हर रोज करेगा मनोरंजन


रांची:

भारत की सबसे बड़ी मनोरंजन पार्क श्रृंखला, वंडरला हॉलिडेज़, भुवनेश्वर के कुम्भारबास्ता में अपने नवीनतम पार्क के शुभारंभ करने की घोषणा की। इसके लिए एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अरुण के चिट्टिलपिल्ली, एमडी;  शिवदास एम, अध्यक्ष;  धीरन चौधरी, सीओओ;  अजीकृष्णन एजी, वीपी- इंजीनियरिंग और कल्पतरु नायक,  पार्क प्रमुख- भुवनेश्वर शामिल हुए।

इन लोगों ने बताया कि पार्क टिकट वर्तमान में केवल ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए अर्ली बर्ड डिस्काउंट के रूप में 749 रुपये* में उपलब्ध हैं। नियमित पार्क टिकटों की कीमत पीक वीक डे के दौरान 999 रुपये* और पीक वीकएंड के दौरान 1100 रुपये* के बीच होगी। वंडरला वर्तमान में अपने लॉन्च के अवसर पर कई ऑफर भी चला रहा है, जिसमें छात्र आईडी ऑफर, एमओ बस और ट्रेन टिकट छूट, जन्मदिन ऑफर आदि शामिल हैं।

वंडरला हॉलिडेज़ लिमिटेड के एमडी  अरुण के चित्तिलपिल्लई ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वंडरला भुवनेश्वर आधिकारिक रूप से जून के तीसरे सप्ताह में खुल जाएगा। हालांकि 24 मई से यहां आ सकते हैं। हमारी यात्रा हमेशा हमारे मेहमानों के लिए यादगार अनुभव बनाने को लेकर प्रतिबद्ध रही है। यह लॉन्च हमारे लिए महत्वपूर्ण है  और हम इस पार्क के लिए बड़ी सफलता को लेकर आशान्वित हैं, जो प्रतिदिन 3,500 से अधिक लोगों का मनोरंजन करेगा। हम सभी का स्वागत करने और एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।"

शिवदास एम, अध्यक्ष, वंडरला हॉलिडेज़ ने ओडिशा सरकार के योगदान के बारे में बात की।  उन्होंने कहा, "वंडरला भुवनेश्वर एक ऐसी परियोजना है जो हमारे दिल के करीब है। यह 2019 की हमारी चर्चा के बाद ओडिशा सरकार के एक आमंत्रण से शुरू हुआ था। उनका समर्थन व सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। हमें विश्वास है कि वंडरला भुवनेश्वर पर्यटन को बढ़ावा देगा और सभी के लिए खुशी लाएगा। "

धीरन चौधरी, कूल ऑपरेशन्स ऑफिसर, वंडरला हॉलिडेज़ ने कहा, "वंडरला में हम अपने स्थानीय लोगों को गहराई से महत्व देते हुए विश्वस्तरीय मनोरंजन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ओडिशा में हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार के कई अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखते हैं। वंडरला भुवनेश्वर में अत्याधुनिक पार्क सुविधाएं, महत्वपूर्ण निवेश, विविध रेस्तरां और मजबूत विपणन योजनाएं हैं। हम लाइव कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं जो वंडरला को ओडिशा में एक प्रिय गंतव्य बना देंगे।"

पार्क आनेवाले 0674 - 6640300 पर संपर्क करके अपने प्रवेश टिकट  एडवांस बुक कर सकते हैं। वंडरला पार्क भुवनेश्वर से 22.5 किमी की दूरी पर स्थित है। 




लगभग 190 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, वंडरला भुवनेश्वर हाई-स्पीड कोस्टर से लेकर परिवार के अनुकूल आकर्षण तक, 21 से अधिक रोमांचकारी सूखे में और पानी से जुड़े राइड्स का प्रदर्शन करता है जो अविस्मरणीय रोमांच का वादा करते हैं।  एनएच 16 (कलकत्ता-चेन्नई) के पास भुवनेश्वर से सिर्फ 22.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वंडरला पार्क एडवेंचर पसंद लोगों के लिए अल्टीमेट डेस्टिनेशन है। ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक वैभव के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिज़ाइन किया गया वंडरला भुवनेश्वर 50 एकड़ से अधिक जगह में फैला हुआ है और इस क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति से प्रेरित यात्रा को अलग अनुभव प्रदान करता है।

 रोमांचकारी अनुभव प्रदान करने के अलावा वंडरला एम्यूज़मेंट पार्क स्थानीय समुदाय में आर्थिक विकास को चलाने के लिए प्रतिबद्ध भी है। अनुमानित 450 रोजगार के अवसरों के साथ विशेष रूप से अकुशल क्षेत्र में यह पार्क भुवनेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्रों के कई निवासियों को आजीविका प्रदान करेगा।

0 Response to " वंडरला मनोरंजन पार्क 3500 से अधिक लोगों का हर रोज करेगा मनोरंजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article