पटना यातायात पुलिस के महिला सिपाही ने कुस्ती में जीता गोल्ड मेडल

पटना यातायात पुलिस के महिला सिपाही ने कुस्ती में जीता गोल्ड मेडल


एशिया लेवल के कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ चयनित


पटना। पटना यातायात पुलिस के महिला सिपाही 2954 पंचरत्ना कुमारी ने उड़ीसा राज्य के पुरी में आयोजित 1st कॉम्बैट नेशनल चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त की है। इस प्रकार एशिया लेवल के कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो गई है।  कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में देश की पहली पुरुष एवं महिला कॉम्बैट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं कांम्बैट एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा के संयुक्त तत्वावधान में पुरी, उड़ीसा में अप्रैल 2024 आयोजित किया गया।  प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग के U13, U15, कैडेट, जुनियर, सीनियर एवं वेटरन COMBAT GI और COMBAT NOGI स्टाईल में आयोजित किया गया। जिसमें देश के लगभग 23 से 25 प्रदेशों के खेल प्रतिनिधियों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ने भाग लिया। 


उनकी इस उपलब्धि पर पटना की मेयर सीता साहू, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने उन्हें   सम्मानित किया। तैनात महिला सिपाही पंचरत्न कुमारी मूल रूप से बक्सर जिले के मनोहरपुर,राजपुर प्रखंड की रहने वाली हैं। वर्ष 2018 बैच की पंचरत्न कुमारी अब तक 5 बार नेशनल स्तर पर प्रतियोगिताएं खेलकर मेडल जीत चुकी हैं। पुलिस में ज्वाइन करने के बाद पहली बार उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। पंचरत्न ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राधेश्याम प्रसाद को दिया है। उनके पिता एक किसान हैं।

0 Response to " पटना यातायात पुलिस के महिला सिपाही ने कुस्ती में जीता गोल्ड मेडल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article