अशोक राजपथ को जाम से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

अशोक राजपथ को जाम से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।


जिलाधिकारी ने अशोक राजपथ पर बन रहे डबल-डेकर फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के मद्देनजर ट्रैफिक मैनेजमेंट हेतु विभिन्न स्थलों का यथा कारगिल चौक, बीएन कॉलेज, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स, सब्जी बाग, बांकीपुर पोस्ट ऑफिस, अंजुमन इस्लामिया, पटना मार्केट, पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का भ्रमण कर जाम से राहत दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । 


विदित हो कि पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाइओवर का काम तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के द्वारा इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने पर अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। 


जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बीआरपीएनएनएल एवं मेट्रो के अधिकारियों को निदेश दिया कि डबल डेकर फ्लाइओवर तथा मेट्रो का संरचना कार्य ऐसे करें कि ट्रैफिक की समस्या न हो। 


जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निदेश दिया कि बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करें। 


अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यातायात प्रबंधन तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।

0 Response to " अशोक राजपथ को जाम से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article