सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। रालोमो

सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। रालोमो


पटना 16 अप्रैल 2024

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के  प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता इंजीनियर हेमंत कुमार के नेतृत्व में आज पार्टी कैंप कार्यालय में अखण्ड भारत के निर्माता, वसुधैव कुटुम्बकम् का ज्ञान पूरे विश्व को देने वाले, केवल मनुष्यों से ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों और पेड़-पौधों से भी प्रेम करने वाले, तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को दुनिया तक पहुंचाने वाले, संविधान जिनके बताये हुए विचारों पर लिखा गया, जिनके राज मे प्रजा हमेशा खुश रहती थी| ऐसे विश्वप्रसिद्ध व शक्तिशाली मौर्य राजवंश के महान सम्राट अशोक की जयन्ती मनायी गयी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार सिंह, रजनीश गांधी, अस्मिता रानी, सुश्री सुमन लता कुशवाहा, बैद्दनाथ शर्मा, खुर्शीद अहमद, विनोद पप्पू, आशिक आलम, राजू सिन्हा, अशोक कुशवाहा, माधुरी पटेल, सुनीता बिन्द इत्यादि नेताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।            

 

0 Response to " सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। रालोमो"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article