
*बीजेपी का मतलब हो गया है भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी - दीपंकर भट्टाचार्य
बिहार शरीफ, 6 अप्रैल, 2024
भाकपा(माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 कोई आम चुनाव नहीं है यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने ली जंग है।
भाकपा(माले) महासचिव आज बिहारशरीफ स्थित सिटी पैलेस में इंडिया महागठबंधन द्वारा आयोजित नालन्दा लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य वक्ता के बतौर सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले) प्रत्याशी संदीप सौरभ, इस्लामपुर से राजद विधायक राकेश रौशन, बिहार शरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान, सीपीआइ के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता केडी यादव, घोसी के माले विधायक रसम्बली यादव, राजद के जिला महासचिव सुनील यादव आदि समेत आम आदमी पार्टी और वीआईपी नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
*चुनाव नहीं भाजपा बनाम देश की जनता के बीच जंग*
यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। इसकी तुलना 2004 के चुनाव से किया जा सकता है। जहाँ एक तरफ गुजरात दंगों से जल रहा था और इंडिया साइनिग का नारा दे रहा थे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 400 के पार का नारा दे रहें हैं और उनके मंत्री यह बता रहे हैं यह इसलिये कि संविधान में ज्यादा से ज्यादा अपने हिसाब से बदलाव किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी भाजपा के इस खतरनाक इरादे को समझ चुका है इसलिए उसने वीवीपैट का सम्पूर्ण वेरिफाई करने का बात किया है ताकि ईवीएम के जरिये की जा रही गड़बड़ी को रोक जा सके जिससे वोटर सन्तुष्ट हो सके।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड घोटालों का भंडार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि यह संविधान विरोधी काम है। मोदी जी बोल रहे हैं कि जो लोग इसका विरोध कर रहें हैं उन्हें पछताना पड़ेगा। क्या यह उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को दी गई धमकी नही है?
उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का आखिरी मौका है और हमें इसे चूकना नहीं है।
*भाजपा का मतलब भ्र्ष्टाचारी जुटाओ पार्टी*
का. दीपंकर ने कहा कि मोदी सरकार अब तक का सबसे भ्रष्ट सरकार है और बीजेपी सबसे भृष्ट पार्टी है। बीजेपी कह रही है हम भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं। लेकिन हम देख रहे हैं कि सभी भृष्टाचारियों को बीजेपी में जुटाया जा रहा है। इसलिए बीजेपी का नाम हो गया है - भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी। पिछले दस साल में बीजेपी द्वारा 400 विधायक खरीदे गए हैं।
*भाजपा विपक्ष पर करवा रही है इडी-सीबीआइ के हमले*
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पर भारी हमला है। झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को फर्जी मामले में सजा देकर जेल भेज दिया गया। दिल्ली के कई आप नेता- मंत्री जेल में डाल दिया गया और अब मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में है। अगिआंव में मनोज मंज़िल को अगिआंव के के भाकपा(माले) विधायक का. मनोज मंजिल जिन्हें जनता ने करीब 90 हजार वोट से जीता कर भेजा था और जो जनता के सवालों को लेकर लगतार सड़क से लेकर विधानसभा में लड़ते रहे हैं, उनको फर्जी केस में जेल भेज दिया गया और उनकी सद्स्यता छीन ली गई। अगर चुनाव में विपक्ष ना हो तो कैसा चुनाव? बीजेपी चाहती हैं की यह चुनाव हम अकेले लड़े. लेकिन जनता समझ गई है। वह अपने रोजगार, महंगाई, आर्थिक संकट, सुरक्षा, के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है दूसरी तरफ देश की सपूर्ण जनता है और वह भाजपा को धूल चतायेगी।
*चलेगा जोरदार चुनाव कैम्पेन : कारपोरेट इलेक्ट्रोल बांड के मुकाबले जनता का कूपन*
उन्होंने कहा कि नालंदा संसदीय क्षेत्र में भाकपा(माले) की अगुआई में इंडिया गठबंधन के तमाम दल - राजद, कांग्रेस, भाकपा,माकपा और वीआईपी आदि भाजपा-जदयू के खिलाफ जोरदार अभियान चलाएंगे और उसे भारी मतों से पराजित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इलेक्ट्रोल बांड का जो भ्रष्टाचार का पैसा है, कॉरपोरेट का पैसा है उसका मुकाबला हम जनता का कूपन से देंगे। हर घर चलो अभियान के तहत बीस का कूपन और वोट मांगे गे।
*गांव-गांव में मनेगी फुले-सम्बेडकर की जयंती*
11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती और 14 को अम्बेडकर जयंती गांव - गांव में मनाएंगे।
ज्योतिबा फुले अग्रजों के दौर में अशिक्षा के खिलाफ शिक्षा, महिलाओं के शिक्षा के लिए संघर्ष किया था। पूरे देश मे शिक्षा अधिकार दिवस मनयेगे।
22 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस को अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
**चुनाव के मुद्दे*
उन्होंने कहा कि चुनाव किसी मंदिर - मस्जिद, धार्मिक इरादों पर नही बल्कि लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का सवाल, देश के नौजवानों व किसान-मजदूरों के सवलों पर होग।
छात्र - नौजवनों के रोजगार के सवाल, मिड डे - मील कीमें इयों व आशा - आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय के सवाल, जीएसटी और नोटबन्दी कि मार से बेदम छोटे दुकानदारों के सवाल इसके केंद्र में होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चुनाव को जनांदोलन में बदल देने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
*ईद और रामनवमी के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील*
कामरेड दीपंकर ने कहा कि अभी ईद और राम नवमी आ रहा है । हमने पिछले साल देख बिहार के कई जगहों पर सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ा गया। हम आपके माध्यम से पूरे भोजपुरवासियो, मतदाता बन्धुओं से अपील करेंगे कि पुर शांति से सद्भाव के साथ मनाए।
उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन, कम्युनिस्ट आंदोलन और भाकपा(माले) आंदोलन में नालन्दा ने बड़ी भूमिका निभाई है। यह किसी दूसरे की जागीर नहीं बनने देंगे।
*नहागठबन्धन प्रत्याशी संदीप सौरभ ने कहा**
महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ ने कहा कि भाजपा चन्दा डॉ, धधा लो नहीं तो ईडी सीबीआई का फंदा लो का अभियान चला रही है। वह विपक्ष मुक्त देश बनाने की साजिश पर चल रही है। वह भृष्टाचारियों-बलात्कारियों को सरंक्षक की संरक्षक है। भाजपा राज में किसान, छात्र-नौजवान और यहां तक कि देश के लिए पदक जीतनेवाली महिला पहलवान तक लाठी-गोली कहा रहे है। उन्होंने कहा कि नालन्दा व बिहार समेत पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है और भाजपा
इस मौके पर भाकपा(माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय अमर व धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी व अमर सदस्य सन्तोष सहर, सुश्री सुसलिता सिन्हा
(जिलाध्यक्ष, राजद महिला प्रकोष्ठ) मनोज यादव (युवा जिलाध्यक्ष, नालन्दा RJD), श्री सुनील यादव (प्रधान महासचिव, राजद), अशोक कुमार हिमांशु ( जिलाध्यक्ष, राजद), मो0 शहनवाज हुसैन (जिला संयोजक आप, नालन्दा), सत्येन्द्र केवट (
जिलाध्यक्ष VIP) , कामरेड राजकिशोर प्रसाद (जिलासचिव CPI, नालन्दा) रविज्योति कुमार*
माननीय पूर्व विधायक
[*कामरेड जनार्दन प्रसाद (
जिलासचिव CPM, नालन्दा), मो0 आफताब हसन शम्स
(इंसाफ मंच, नालन्दा) मो0 इकबालु ज़फ़र (उपाध्यक्ष INL)श्री जितेन्द्र कुमार
(कांग्रेस नेता), हुमायूं अख्तर तारिक (प्रदेश महासचिव राजद)
[ राजकुमार पासवान (जिलाध्यक्ष NCP), टनटन खाँ समेत कई दलों के कई ता भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ता कन्वेंशन का संचालन भाकपा(माले) जिला सचिव का. सुरेंद्र राम ने किया।
एडिटर इन चीफ ✍️
मंजर सुलेमान 7004538014
0 Response to " *बीजेपी का मतलब हो गया है भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी - दीपंकर भट्टाचार्य"
एक टिप्पणी भेजें