भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेव डा0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेव डा0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी


*पटना, 14 अप्रैल 2024*

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेव डा0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ब मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने की । 


इस अवसर पर पूर्ब मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना कर अद्वितीय कार्य किये है। डा0 अम्बेडकर हमेशा देश के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनकी विचार धारा का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में जब पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल का गठन हुआ, उस समय डा0 भीमराव अम्बेडकर को कांग्रेस का सदस्य नहीं होने के बाबजूद उन्हें देश का विधि मंत्री बनाया गया।  उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण में डा0 अम्बेडकर के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है तथा आज कृतज्ञ राष्ट्र उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। 


इस अवसर पर लाल बाबू लाल, अम्बुज किशोर झा, राजेश राठौड़,  अरविन्द लाल रजक, कुमार आशीष, डॉ. संजय यादव, ब्रह्मदेव आनंद पासवान, उदय शंकर पटेल, संजय कुमार पाण्डेय, गुरुदयाल सिंह, सुदय शर्मा, राजनन्दन कुमार, आदित्य पासवान, गोरखनाथ, मोहम्मद शाहनवाज, राहुल पासवान, यसवंत कुमार चमन, कुंदन गुप्ता, डॉ. जवाहर लाल चौधरी, रंजित कुमार राम, सत्येन्द्र प्रसाद, नदीम अंसारी, महेश प्रसाद राय, अब्दुल बकी, विनय कुमार सिंह, श्याम पासवान, आशीष पासवान, हिरा लाल चौधरी, अमित कुमार सहित अन्य कांग्रेसजनों ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

0 Response to "भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेव डा0 भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article