*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस कुमार*

*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस कुमार*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 मार्च ::


सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने भागलपुर जिला के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है प्रिंस कुमार को। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने दी।


उन्होंने बताया कि मैं पूरे बिहार में फरवरी महीने से पूरी तरह सक्रीय हो गया है ह्यूमन राइट्स डिफेंडर। यह संस्थान Indian Trust Act 1882 के तरह निबंधित है और अपने संकल्पों के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।

बिहार की लब्ध प्रतिष्ठित गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ० अंजली सिन्हा को राष्ट्रीय मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। उन्हें मनोनयन पत्र और परिचय पत्र निर्गत कर दिया गया है। वहीं भागलपुर जिला के लिए प्रिंस कुमार को भी मनोनयन पत्र एवम परिचय पत्र दे दिया गया है। प्रिंस कुमार अपने पद के अनुरूप कार्य करना भी शुरू कर दिया है।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने यह भी बताया कि संगठन का संकल्प है कि एक बार नहीं सौ बार नहीं हर बार न्याय दिलायेंगे जहाँ हुआ अन्याय न्याय दरबार वहीं लगायेंगे। उन्होंने कहा कि 

संगठन के माध्यम से लोगों के बीच उनके अधिकारों के बारे में उन्हें बताकर जागरूक करने का काम कर रही है। सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचाने, समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण को रोकने, दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने, न्याय के लिए पीड़ितों की एफ. आई.आर. दर्ज करवाने में सहायता करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के संस्थापक पूजा सिन्हा है, वहीं को-फाउंडर आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव गीता प्रसाद, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय विजलेंस सरिता देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चेतन थिरानी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव स्वेता बॉबी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश सचिव किशन राज और पटना जिला अध्यक्ष हिमांशु कुमार हैं और सभी लोग अपने अपने पदों पर आसीन हो कर कार्य कर रहे हैं।

                   

0 Response to " *ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के जिला अध्यक्ष बने प्रिंस कुमार* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article