सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित


पटना, 14 मार्च 2024 आपदा प्रबंधन विभाग, सरदार पटेल भवन, नेहरू पथ, पटना के विभागीय सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग की 68 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित कुल 35 (पैतीस) सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों को श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार एवं डॉ० प्रेम कुमार, माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग के कर कमलों से नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। बिहार एक आपदा प्रवण राज्य है। आपदा की पूर्व तैयारी एवं आपदा की स्थिति में त्वरित राहत हेतु राज्य में पहली बार आपदा प्रबंधन हेतु पदाधिकारियों की एक पूर्णतः समर्पित सेवा का गठन किया गया है।


 इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को समर्पित ढंग से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बिहार के विकास में अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करने का सुझाव दिया गया। साथ ही, श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए आपदा के विभिन्न पहलूओं से उन्हें अवगत कराया गया तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत पहुँचाने में सहयोगी बनने हेतु कर्त्तव्यबोध कराया गया। श्री खुर्शीद अकरम, विशेष सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।


0 Response to " सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article