आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना राज्य में गाँजा एवं अफीम की अवैध खेती के विन्ष्टीकरण पर प्रभावी नियत्रण।

आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना राज्य में गाँजा एवं अफीम की अवैध खेती के विन्ष्टीकरण पर प्रभावी नियत्रण।


आर्थिक अपराध इकाई, राज्य में मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ की तस्करी, दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक-थाम लगाने हेतु बिहार पुलिस की नोडल एजेंसी एवं विशिष्टि इकाई है। आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के अधीन एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) का गठन मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरूद्ध आसूचना संकलन, छापामारी, प्रभावी कार्रवाई, तस्करों द्वारा अर्जित अपराध जनित परिसम्पत्तियों का समपहरण, जागरूकता फैलाने एवं अन्य केन्द्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा इसके कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाता है तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। बिहार राज्य के कतिपय जिलों में अफीम / गाँजा की खेती किये जाने की सूचना विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती रहती है एवं समय-2 पर आर्थिक अपराध इकाई, जिला पुलिस से आसूचना साझा कर गाँजा एवं अफीम की खेती के विनष्टीकरण की विधिक कार्रवाई कराने एवं आर्थिक अपराध इकाई में टीम गठन कर कारवाई करती रहती है। अफीम की खेती की रोकथाम हेतु आर्थिक अपराध इकाई अन्र्तविभागीय समन्वय एवं अनुश्रवण का कार्य करती है। इसी क्रम में केन्द्रीय एजेंसी NCB के Input एवं Satellite Mapping के भौतिक रूप से सत्यापन पश्चात जहाँ-जहाँ अफीम की खेती किये जाने का प्रमाण मिले वहाँ की स्थानीय पुलिस विभाग, उत्पाद विभाग, वन विभाग, जिला प्रशासन एवं केन्द्रीय अद्धसैनिक बलों के सहयोग एवं आर्थिक अपराध इकाई में अनुश्रवण में अफीम की खेती का विन्ष्टीकरण हेतु प्रतिदिन अभियान चलाया गया, जिसमें गया जिला अन्तर्गत लगभग 2486.70 एकड अफीम की खेती का विन्ष्टीकरण दिसम्बर 2023 से मार्च 2024 तक किया गया एवं प्राथमिकी दर्ज की गई। इस अभियान के दौरान किया गया अफीम की खेती का विनष्टीकरण विगत पाँच वर्षों में अबतक का सबसे बड़ा विनष्टीकरण है। विगत तीन वर्षों का आकडा निम्न प्रकार है वर्ष 2021-2022: 620.59 ऐकड़, वर्ष 2022-2023: 1289.60 ऐकड़ एवं वर्ष 2023-24: 2486.70 ऐकड़। इस कारवाई से अवैध रुप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इसके अतिरिक्त इस कारवाई से वामपंथी उग्रवाद के अवैध अफीम की खेती से होने वाली funding पर भी व्यापक असर पड़ेगा।


अभियान के दौरान लोगों को ड्रग्स के दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।


0 Response to " आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना राज्य में गाँजा एवं अफीम की अवैध खेती के विन्ष्टीकरण पर प्रभावी नियत्रण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article