आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री रवि कुमार ( भा० प्र० से० ) द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिले के सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।

आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री रवि कुमार ( भा० प्र० से० ) द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिले के सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।


   आज दिनांक 20 मार्च 2024 को आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री रवि कुमार ( भा० प्र० से० ) द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिले के सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।

    1 आयुक्त महोदय द्वारा कर्मियों का डाटाबेस का प्रविष्टि Elecon सॉफ्टवेयर में पूर्ण कर जाने से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कर्मियों की आवश्यकता/ कर्मियों की उपलब्धता एवं कर्मियों का डेटाबेस प्रविष्टि पूर्ण कर लिया गया है।

     2  Force Deployment सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री की आदतन स्थिति की जानकारी ली गई नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फोर्स डेप्लॉयमेंट सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि पूर्ण कर ली गई है यथा- पुलिस निरीक्षक 43, अवर निरीक्षक 344, सहायक अवर निरीक्षक 115, हवलदार 73, सिपाही 1678, गृह रक्षक 969 एवं प्रशिक्षु दरोगा 100 की संख्या में है।

      3   ई0वी0एम0/ वी0वी0पैट0 की आवश्यकता एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भोजपुर जिला में टोटल पोलिंग स्टेशन 2239 है इसमें BU(120%), CU(120%) एवं VVPAT (130%) है।

        4 वाहन की आवश्यकता एवं उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग द्वारा बताया गया कि 2585 वाहन उपलब्ध है।

     5   Dispatch Center पर Strong Room की तैयारी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल पांच डिस्पैच केंद्र चिन्हित किया गया है। सभी स्थलों पर वज्रगृह हेतु कमरा को चिन्हित कर लिया गया है। डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मीयो हेतु पर्याप्त जगह, सामग्री रखने हेतु पर्याप्त कमरा, वाहन का रखरखाव हेतु पर्याप्त जगह उपलब्ध है, तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।

     6   आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रतिवेदन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन के घोषणा के साथ ही MCC से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन  DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है।

      7 Law & Order से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन पुलिस मुख्यालय एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना को Law &  Order की जानकारी भेजी जा रही है, साथ ही DEO पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है।

      8 Critical Vulnerability Mapping की अधिकतम स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी के प्रति वेतन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है वी0एम0-2 एवं 3 से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित सहायक निर्वाचित पदाधिकारी से प्राप्त हो चुका है एवं वी0एम0-5 में प्रतिवेदन शीघ्र ही निर्वाचन विभाग बिहार पटना को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    9 C-Vigil App/ ESMS से संबंधित जानकारी प्राप्त की की गई नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि C-Vigil एवं ESMS की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।

      10 हैलीपैड एवं हवाई अड्डा पर की जाने वाली व्यवस्था का आकलन किया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हेलीपैड अस्थाई रूप से पुलिस लाइन आरा में निर्मित है। इसके अतिरिक्त अन्य 35 हैलीपैड स्थल को भवन प्रमंडल, आरा द्वारा चिन्हित किया गया है। हैलीपैड स्थल पर सभा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय की जाएगी।

     11 कम्युनिकेशन प्लान की तैयारी की जानकारी ली गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डी0ई0ओ0 लेवल, आर0ओ0 लेवल, ए0आर0ओ0 लेवल, पी0एस0 लेवल पर पदाधिकारी कर्मियों को चिन्हित करते हुए DEO पोर्टल पर प्रविष्टि कर दिया गया है।

       12 AMF मनको के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मानकों के अनुसार सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर मूलभूत सुविधा से संबंधित आयोग से प्राप्त निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है।

        13 स्वीप प्लान से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला का स्विफ्ट प्लान तैयार कर लिया गया है जिनके सहयोग हैतू जीविका, महिला पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी सेविका नेहरू युवा केंद्र एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है एवं सेल्फी प्वाइंट, वीडियो जिंगल नुक्कड़ नाटक पोस्ट फ्लेक्सी जागरूकता रथ कॉलेज में कैंपस एंबेसडर के माध्यम से पेंटिंग, निबंध भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन जागरूकता हेतु किया जा रहा है।

          बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी भोजपुर, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकार भोजपुर सहित जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ कोषांगो के नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री रवि कुमार ( भा० प्र० से० ) द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिले के सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article