*सदाकत आश्रम के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री के0बी0 सहाय की प्रतिमा स्थापित*

*सदाकत आश्रम के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री के0बी0 सहाय की प्रतिमा स्थापित*


*पटना, 16 मार्च, 2024*

इतिहास उसी को याद रखता है जो सत्तासीन होने पर समाज के दबे, कुचले और शोषित वर्गो के हित में एतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव लाये। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के0 बी0 सहाय जी उन्हीं विभूतियों में शामिल हैं। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री के0बी0 सहाय की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। मालूम हो कि सदाकत आश्रम के मुख्य भवन का निर्माण के0बी0 सहाय के द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल (1964 से 1967) के दौरान किया गया था। डा0 सिंह ने सहाय को याद करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक व्यक्तित्व पर बोलना सूर्य को दिया दिखाना है। सदाकत आश्रम के पार्क में सहाय जी की प्रतिमा को न देखकर दिल में टीश सी उभरती थी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मैंने निर्णय लिया कि इस ऐतिहासिक इमारत को भव्यता देने वाले के0बी0 सहाय जी की प्रतिमा जरूर लगनी चाहिए। आज प्रतिमा को स्थापित देख तसल्ली हो रही है। इसके लिए मैं नवनीत जयपुरियार जी का धन्यवाद करता हूँ जिनके सहयोग से यह काम पूरा हुआ। 

कांग्रेस नेता नवनीत जयपुरियार के सौजन्य से के0बी0 सहाय की प्रतिमा का निर्माण दिल्ली के शिल्पकारों से करायी गयी एवं कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित कराया गया। इस अवसर पर सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं मिठाइयां बाँटी गई। इस अवसर पर सांसद रंजीत रंजन, डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार, कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, अमिता भूषण, ब्रजेश पाण्डेय, पूनम पासवान,  अमित कुमार टुन्ना, कपिलदेव यादव, राज कुमार राजन, गरीब दास, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, सरबत जहां फातिमा, निधि पाण्डेय, राजकिशोर सिंह, डा0 संजय यादव, आदित्य पासवान, इत्यादि। 



0 Response to " *सदाकत आश्रम के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री के0बी0 सहाय की प्रतिमा स्थापित*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article