*बिहार को विकसित करने व शहीद जगदेव बाबू को सपने को पूरा करने में अपने खून का कतरा-कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा : सम्राट चौधरी*

*बिहार को विकसित करने व शहीद जगदेव बाबू को सपने को पूरा करने में अपने खून का कतरा-कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा : सम्राट चौधरी*


 *बिहार को आगे बढ़ाना है तो पीएम के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' को अपनाना होगा : विजय सिन्हा* 


 *शहीद जगदेव बाबू के सपने को पूरा करने में जुटे हैं प्रधानमंत्री मोदी : प्रेम कुमार* 

 _______________________________


पटना, 2 फरवरी। बिहार भाजपा ने शहीद जगदेव प्रसाद जयंती के मौके पर पटना के रविन्द्र भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। 


जगदेव बाबू के जन्म जयंती समारोह के मौके पर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 


जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि जगदेव बाबू ने अपने जीवन में सही अर्थों में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलितों को न्याय मिले इसकी लड़ाई लड़ी। आज उनके सपने को पूरा करने का काम भाजपा की सरकार कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब 90 के दशक में लालू और राबड़ी की सरकार बनी तो केवल लुटने का काम किया।


उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद जी के सपने को पूरा करने और बिहार के विकसित करने में अगर अपने खून का कतरा -कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ने हमे जो सम्मान दिया है, उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। 


उन्होंने कहा कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के किसी देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री  गरीबों के सपने को साकार करते हुए  देश को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 


उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज इस समाज के तीन लोग विभिन्न राज्यों के उप मुख्यमंत्री पद पर हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में बिहार की जनता एनडीए को बहुमत दी थी और उस समय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होगें। उसी कमिटमेंट के तहत हम चल रहे है।


उन्होंने कहा कि बिहार में 15 सालों तक लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकार रही लेकिन एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा जिसे उस दौर में आरक्षण मिला हो। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा सबका साथ सबके विकास की बात करती है। भाजपा जब भी सरकार में रही तब आरक्षण की बात की। आज देश में ऐसा कोई समाज नहीं जिसे आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा हैं। 


श्री चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि जब तक गरीबों का उत्थान नहीं हो जाता तब तक भाजपा आरक्षण जारी रखेगी। 


उन्होंने कहा कि आज चाय बेचने वाला पीएम है। भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए कहा कि 70 साल पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत का सपना देखा था और जब भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया। यही नहीं 500 सालों से टेंट में रहे भगवान श्री राम भव्य मंदिर में स्थापित हो गए। पहले लोग मंदिर बनाने की तिथि पूछते थे। 


उन्होंने लोगों से  अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जाने की अपील करते हुए कहा कि अभी अयोध्या , काशी हुआ है अभी मथुरा बाकी है। उन्होंने लोगों से बिहार और देश को विकसित बनाने के लिए 2024 में फिर से मोदी जी की सरकार बनाने की अपील की। 

इधर, समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा सभी धर्म और विचारों का सम्मान करती है।  भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। उन्होंने कहा कि आज कई पार्टियां है और सभी का लक्ष्य मानवता की रक्षा करना है।


उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव बाबू का लक्ष्य समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का था। आज पीएम के नेतृत्व में सरकार ने न केवल उस व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में सफल रहा बल्कि सबका साथ , सबके विकास के नारे के साथ  आगे भी बढ़ रहा है। 


उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने आगे कहा कि संविधान में भी राम, लक्ष्मण और मां सीता की तस्वीर से साफ है कि जब मौलिक अधिकार की बात हो तो मर्यादा का भी पालन हो। उन्होंने कहा कि कर्मशील व्यक्ति किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है।


इस समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जगदेव बाबू ने समाज सुधार का काम किया और मानवता को एक पहचान दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को आगे ले जाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार बनी आरक्षण का लाभ लोगों को दिया गया। 


इस समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय,  सुनील कुमार, जे पी  वर्मा, ललिता कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, महामंत्री ललन मंडल, शिवेश राम, बसावन भगत, संतोष पाठक, सुहेली मेहता, संतोष मेहता, प्रमोद चंद्रवंशी, केदार गुप्ता, अमित दांगी, रूप नारायण मेहता, रत्नेश कुशवाहा, प्रवीण चंद्र राय सहित कई नेता उपस्थित रहे। 

इस कार्यक्रम का संचालन पिंकी कुशवाहा जी ने किया।

0 Response to " *बिहार को विकसित करने व शहीद जगदेव बाबू को सपने को पूरा करने में अपने खून का कतरा-कतरा भी लगाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा : सम्राट चौधरी* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article