बिहार अगर समृद्ध हो रहा है तो उसमे किसानो का बड़ा सहयोग : सम्राट चौधरी

बिहार अगर समृद्ध हो रहा है तो उसमे किसानो का बड़ा सहयोग : सम्राट चौधरी


जब तक किसान आगे नहीं बढ़ेगा तब तक हम सामाजिक, आर्थिक तौर पर आगे नहीं आ सकते : सम्राट चौधरी


    _______________________________


पटना, 24 फरवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अन्नदाताओं को ईश्वर का स्वरूप बताते हुए कहा कि अगर आज बिहार समृद्ध हो रहा है तो उसमे किसानो  का सबसे बड़ा सहयोग है। 


उक्त बातें आज श्री चौधरी पटना में 15 वें अंतराष्ट्रीय मुकाम्बिका राइस एवं ग्रेन्स टेक एक्सपो-2024 में बिहार राज्य राइस मिलर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले उन्होंने इस कार्यक्रम  का फीता काटकर उद्घाटन किया। 


उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को बराबर आयोजित करने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे एक्सपो से किसानों को तकनीकों के विषय में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक का ही कमाल है कि खेती में ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है। 


उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि किसानों की उन्नति के लिए जितना काम होना चाहिए था, वह नहीं हो सका है। उन्होंने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि बिहार में अगर किसान समृद्ध होंगे तो मिलर भी समृद्ध होंगे। 


उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आगे कहा कि आज बिहार का कतरनी, बासमती, सोनाचूर चावल और मिरचिया चूड़ा चर्चित है , लेकिन इसका उस स्तर पर ब्रांडिंग नहीं हो सका, जो होना चाहिए था। 


उन्होंने किसानों से खेती में तकनीक का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसान समृद्ध होंगे। उन्होंने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि वे एमएसपी और धान अधिप्राप्ति मामले को लेकर मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे। 


उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि किसानों को न केवल उत्पादन का उचित मूल्य मिले बल्कि उचित सम्मान भी मिले। 


उन्होंने कहा कि किसान ही एक ऐसे हैं जिन्हें अपनी उत्पादकता का मूल्य तय करने का भी अधिकार नहीं है। श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में कृषि से जुड़ी चीजें स्थापित की जा सकती है। यहां के किसान मेहनती भी हैं । उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार हो उनकी प्राथमिकता किसानों का कल्याण है। 


उन्होंने कहा कि कल तक चावल के टूट (खुदी ) फेंक दिए जाते थे लेकिन आज इसका उपयोग भी इथेनॉल बनाने के लिए होने लगा है, जिससे किसानों की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत बढ़ेगा तभी बिहार बढ़ेगा और जब तक किसान आगे नहीं बढ़ेगा तब तक हम सामाजिक और आर्थिक तौर पर आगे नहीं आ सकते।

0 Response to " बिहार अगर समृद्ध हो रहा है तो उसमे किसानो का बड़ा सहयोग : सम्राट चौधरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article