विषय - गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा ने चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन की जाँच परख की

विषय - गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा ने चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन की जाँच परख की


पटना । दिनांक 10 फ़रवरी

आज बांकीपुर विधानसभा के पाँच मंडल में दूसरे पाँच मंडल के पदाधिकारियों ने गाँव चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास किया। इस क्रम में बाक़ीपुर विधानसभा के गौतम बुद्ध मंडल, कृष्णा मंडल, जक्कनपुर मंडल, नरेंद्र भारती एवं कदमकुआँ मंडल में प्रवास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुल मिलाकर आज बांकीपुर विधानसभा के लगभग 203 बूथों पर यह अभियान सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया। 

इस अभियान के तहत दूसरे मंडल से आये प्रवासी पदाधिकारियों ने गृह मंडल के सभी बूथों पर जाकर वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया। प्रवासी पदाधिकारियों ने मंडल अन्तर्गत शक्तिकेंद्रों पर जाकर प्रत्येक बूथ पर बनायी गई कमिटी के पन्ना प्रमुख से मिलकर अभियान से जुड़ने और आगामी चुनाव में प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए सरकार की उपलब्धियों को लोगो से साझा करने का आह्वान किया। इसके साथ ही, बूथ स्तर पर गली- मोहल्ले के प्रबुद्ध नागरिक, वरिष्ठ विचार परिवार कार्यकर्ता, केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों तथा फुटकर विक्रेताओं से भी अभियान के अंतर्गत संपर्क किया गया। 

इस कार्यक्रम के संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि गाँव चलो अभियान, शहरी व्यवस्था में भाजपा की संगठन संरचना शक्तिकेंद्र आधारित है जिसमें मंडल के सभी बूथों पर पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें आगामी चुनाव में  पूरी तैयारी करने की बात कही गई। इसके साथ ही भाजपा ने सुनियोजित तरीक़े से अपने संगठन की रचना को बूथ स्तर पर जाँच परख कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। 

0 Response to " विषय - गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा ने चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन की जाँच परख की "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article