*अति- पिछड़ा समुदाय के राज नेता हैं भीम सिंह : प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला*

*अति- पिछड़ा समुदाय के राज नेता हैं भीम सिंह : प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 12 फरवरी  ::


डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी को राज्यसभा सांसद हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार प्रदेश ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने कहा कि अति-पिछड़ा समुदाय से आने वाले बिहार के राज नेता भीम सिंह चंद्रवंशी पंच सरपंच संघ के संरक्षक थे। पिछले एक दशक से पंच सरपंच संघ को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन के फल स्वरुप पंच सरपंच संघ ने न्याय व्यवस्था है तो पंचायत स्तर पर कई सुविधाएं सरकार से मांग की और उन्हें काफी सुविधा प्राप्त भी हुई है।


श्री निराला ने कहा कि भीम सिंह चंद्रवंशी स्वयं भी बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें राज्यसभा चुनाव 2024 में बिहार प्रदेश से उम्मीदवार बनाए जाने पर पंच सरपंच संघ बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार प्रकट करती है।

                   

0 Response to " *अति- पिछड़ा समुदाय के राज नेता हैं भीम सिंह : प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article