
*मिशन 7 टू 11 के अंतर्गत एक माह में पटना नगर निगम द्वारा वसूल किया गया 10 करोड़ का राजस्व*
*मिशन 7 टू 11 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मान*
पटना- 21 फरवरी 2023
पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के भुगतान एवं नए भवनों के स्व- निर्धारण के लिए लगातार अभियान के माध्यम से आम जनों को जागरूक किया जा रहा है। पटना नगर निगम की यह पहल अब रंग ला रही है *मिशन 7 टू 11 के एक माह में ही पटना नगर निगम को 10 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।* गौर तलब है कि 22 जनवरी को पटना नगर निगम द्वारा मिशन 7 टू 11 शुरू किया गया। *एक माह में लोगों को विभिन्न माध्यमों द्वारा पेमेंट करने की सुविधा एवं घर-घर तक टैक्स एसेसमेंट एवं संपत्ति कर के भुगतान के लिए विशेष कैंप सहित कई सुविधाएं भी पटना नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गई। 31 मार्च तक लगातार यह अभियान सुचारू रूप से जारी रहेगा।* मंगलवार को नगर आयुक्त द्वारा संपत्ति कर और कचरा प्रबंधन शुल्क निर्धारण और संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
*सुपरवाइजर एवं पर्यवेक्षक को किया गया सम्मानित*
संपत्ति कर के दायरे में आने वाले भवनों को भी लगातार चिन्हित कर उनसे कर संग्रहण किया जा रहा है। वार्ड 61 में 500 से अधिक नए भवन चिन्हित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा इस वार्ड के सुपरवाइजर एवं सफाई पर्यवेक्षक को इसके लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया गया। गौरतलब है कि 22 जनवरी से मिशन 7 तो 11 शुरू किया गया है एक माह में सभी वार्डो से नए संपत्ति कर का सर्वे भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार, राजेश कुमार, पशुपति सिन्हा,मोहन कुमार, शिव चद्र राय, अशोक सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी राजस्व पदाधिकारी, सभी लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी एवं सभी जोनल उपस्थित रहे।
0 Response to " *मिशन 7 टू 11 के अंतर्गत एक माह में पटना नगर निगम द्वारा वसूल किया गया 10 करोड़ का राजस्व*"
एक टिप्पणी भेजें