*पटना नगर निगम द्वारा शुरू हो रहा 'मिशन 30 दिन 30 करोड़"*

*पटना नगर निगम द्वारा शुरू हो रहा 'मिशन 30 दिन 30 करोड़"*

 


*सभी अवकाश के दिन भी चलेगा महाभियान हर घर दस्तक*


पटना- 29 फरवरी 2024


पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क के संग्रहण के लिए अंतिम वित्तीय माह मार्च में विशेष अभियान मिशन 30 दिन 30  करोड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस *अभियान के तहत 30 दिनों में 30 करोड़ संपत्ति शुल्क की वसूली का लक्ष्य पटना नगर निगम द्वारा रखा गया है* जिसके लिए एक विशेष टीम भी तैनात की गई है। इसके साथ ही *वैसे कर दाताओं जिनसे आम दिनों में संपर्क नहीं हो पाता है उनसे रविवार एवं अवकाश के दिन से सम्पर्क करने के लिए हर पूरे मार्च के महीने में यह महाअभियान शुरू किया जाएगा।* नगर आयुक्त द्वारा अदालतगंज तालाब परिसर में बैठक कर कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया। 


*पदाधिकारियों की वार्ड वार 75 टीम गठित*


पटना नगर निगम द्वारा मुख्यालय स्तर से सभी 75 वार्ड के लिए पदाधिकारी सफाई निरीक्षक जोनल की टीम तैयार की गई है।

प्रत्येक सप्ताह सोमवार को अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अवकाश के दिन कार्य करने वाले कर्मियों को वेतन के अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।


*सभी 75 वार्डों में सेक्टर वार घूमेगी टीम*


पटना नगर निगम की *टीम 1 मार्च से 5 मार्च तक सभी 75 वार्ड में मार्किंग का कार्य करेगी।* इसके लिए टीम को सेक्टर बार बांट दिया गया है गौरतलाप है कि प्रत्येक सेक्टर में 5 वार्ड स्थित है जिनमें ससमय कार्य पूर्ण किया जाएगा। रोस्टर वार्ड टीम को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। 


1 मार्च  -     सेक्टर   A  

2 मार्च  -     सेक्टर   B

3 मार्च  -     सेक्टर   C

4 मार्च  -     सेक्टर   D

5 मार्च  -     सेक्टर   E


*रविवार एवं अवकाश के दिन भी कर सकते है सम्पत्ति कर का भुगतान*


आम जन की सहूलियत के लिए रविवार को भी पटना नगर निगम के सभी काउंटर खुले रहेंगे ताकि वे छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकें । *31 मार्च 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं सामान्य अवकाश के दिन यह सेवा जारी रहेगी।* जिससे आमजनों को सुविधा मिल सके।


*संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर सील होगी प्रॉपर्टी*


बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 एवं इसके अंतर्गत अधिसूचित बिहार नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली, 2013 और पटना नगर निगम कर तथा गैर-कर राजस्व वसूली विनियम, 2013 के अनुसार सभी संपत्तिधारकों को अपनी संपत्ति/सम्पत्तियों एवं रिक्त भूमि के संपत्ति कर/रिक्त भूमि कर निर्धारण कर स-समय भुगतान करना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर उक्त अधिनियम, नियमावली और विनियम के अनुसार विभिन्न कार्रवाई जिसमें मांग-पत्र जारी करना, निगम सेवायें बंद करना, चल संपत्ति की जब्ती और उसकी बिक्री, अचल संपत्ति की कुर्की और बिक्री, बैंक अकाउंट की कुर्की इत्यादि का प्रावधान है।



शहरवासियों से अपील है कि कर संग्रहण हेतु पहुंची पटना नगर निगम की टीम का सहयोग करें एवं निर्धारित राशि का भुगतान करें।


*कर सम्बंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 155304 पर कर सकते है सम्पर्क*


“मिशन 7 टू 11” के तहत पटना नगर निगम की टीम द्वारा संपत्ति कर संग्रहण के साथ साथ नई संपत्ति का कर निर्धारण भी ऑन स्पॉट किया जा रहा है। संपत्ति कर का निर्धारण अथवा पुनर्निधारण के लिए शहरवासी निगम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुक कराए जाने के उपरांत पटना नगर निगम की टीम उनके घर-प्रतिष्ठान पर जाकर कर निर्धारण/ पुनर्निधारण का कार्य पूर्ण करेगी। 


*संपत्ति कर का भुगतान, असेस्मेंट एवं री-असेसमेंट के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध*


पटना नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल https://www.pmc.bihar.gov.in/  के माध्यम से घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। 


पटना नगर निगम के मुख्यालय एवं अंचल कार्यालयों में भी जाकर संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।


पटना स्थित *बोरिंग रोड चौराहा एवं आयकर गोलंबर के पास संपत्ति कर संग्रहण के लिए विशेष काउंटर* की व्यवस्था की गई है।


*प्रति दिन सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक सभी वार्डों में पटना नगर निगम की टीम जा जाकर कर संग्रहण कर रही है.* आम जन निगम कर्मियों को आवंटित POS मशीन अथवा QR Code के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।


*Paytm, PhonePe, GPay एवं अन्य UPI के माध्यम से घर बैठे अपना संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।*


पटना नगर निगम के *पोर्टल पर उपलब्ध Self Assessment Form भरकर शहरवासी स्वयं कर निर्धारण एवं पुनर्निधारण का कार्य कर सकते हैं।*


कार्यशाला के दौरान माननीय वार्ड पार्षद इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to " *पटना नगर निगम द्वारा शुरू हो रहा 'मिशन 30 दिन 30 करोड़"*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article