महात्मा गाँधी के शांति, अहिंसा और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं- पशुपति पारस

महात्मा गाँधी के शांति, अहिंसा और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं- पशुपति पारस


राष्ट्रीय लोजपा ने महात्मा गांधी के पूण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया


आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय लोजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद प्रिंस राज पासवान, एस.एसी.एस.टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज पासवान की उपस्थिति में मनाई गयी। पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर देश की आजादी एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार देशवासियों को राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण की प्रेरणा देते रहेगें। महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। अहिंसा के प्रतीक महात्मा गाँधी को दुनिया के कई नेता अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने कहा कि सत्य, अहिंसा, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि नमन, बापू के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेगें। केन्द्रीय कार्यालय में पुण्यतिथि कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बिहारी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय श्रराफ, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय सचिव जिया लाल, राष्ट्रीय सचिव रूचिदा शर्मा एवं अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। 

प्रदेश प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि केन्द्रीय कार्यालय के अलावे प्रदेश कार्यालय पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव एवं प्रदेश पदाधिकारी ने महात्मा गाॅंधी के तैल्य चित्र पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित किया और कहा कि आज इनके आदर्शों को याद करने का दिन है, महात्मा गाॅंधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे बिना हथियार उठाये अंग्र्रेजो से भारत के मुक्ती दिलाई। आज महत्मा गाॅंधी के बताये रास्ते पर चलकर हम सच्ची श्रघांजली देगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपघ्यक्ष विरेश्वर सिंह प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, पप्पू सिंह, राधाकान्त पासवान, सौलत राही, देवेन्द्र कुशवाहा, अंकित दूबे, दशरथ पासवान, मनीष त्यागी मनोरमा देवी, राधा देवी, पुनिया पासवान, इन्दल पासवान, संजीव मिश्रा सहित अनेको लोगो ने श्रद्धाजंली अर्पित की। 

                                                  

      

0 Response to " महात्मा गाँधी के शांति, अहिंसा और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं- पशुपति पारस"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article