मशहूर शायर मनौव्वर राणा के इंतकाल (निधन) पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी,तेजस्वी ने गहरे रंजो-गम का इज़हार किया :राजद

मशहूर शायर मनौव्वर राणा के इंतकाल (निधन) पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी,तेजस्वी ने गहरे रंजो-गम का इज़हार किया :राजद


पटना 15 जनवरी 2024

 राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती रावड़ी देवी ,उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन  मंत्री श्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉक्टर मीशा भारती राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवानंद तिवारी, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव,श्री श्याम रजक,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन , प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने उर्दू अदब के मशहूर शायर मनौव्वर राणा के इंतकाल ( निधन) पर गहरे  रंजो गम  (संवेदना) का इजहार किया। और और कहा कि इनकी कमी हमेशा महसूस  होगी। इनको उर्दू अदब और साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।  मशहूर शायर मनौव्वर राणा के  इंतकाल (निधन) से उर्दू अदब और साहित्य जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

     नेताओं ने कहा कि ईश्वर अल्लाह से प्रार्थना और दुआ है कि उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करे ।और अल्लाह इनके अहले ख़ाना को इस दुःख को सहन करने की ताकत दे।

0 Response to " मशहूर शायर मनौव्वर राणा के इंतकाल (निधन) पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी,तेजस्वी ने गहरे रंजो-गम का इज़हार किया :राजद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article