*मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार : सम्राट चौधरी*

*मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार : सम्राट चौधरी*


भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'गांव चलो अभियान' के लिए आयोजित कार्यशाला में सम्राट चौधरी ने कहा, भाजपा के लिए गांव प्राथमिकता

___________________________


पटना, 23 जनवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज गांव चलो अभियान के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे इस अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई। 


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचाना है। योजनाओं का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके। 


कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह एक अभियान है और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता शुरू से गांव का विकास है। इस अभियान के तहत भी गांव को आगे रखा गया है। 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगो के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन गांव तक इन योजनाओं की जानकारी कुछ लोगों तक नहीं पहुंच रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचेंगे और लोगों को विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों को बताएंगे। 


उन्होंने मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओ को तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अबकी बार 40 में से 40 सीटें भाजपा की झोली में डालनी है। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार में गुंडा राज खुलकर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास की बात करती है लेकिन जब तक प्रदेश में शांति नहीं रहेगी तो विकास की गति नहीं बढ़ सकती। 


 उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता संबंधित गांव में 24 घंटे गुजारेंगे और विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।


इस अभियान के संयोजक राजेंद्र सिंह ने इस अभियान को व्यापक जन अभियान बताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर का कार्यकर्ता गांव में एक प्रवासी के रूप में रहेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। 


इस कार्यशाला को संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया।

0 Response to " *मोदी जी के स्वर्णिम सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार : सम्राट चौधरी* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article