
भारत की सबसे बड़ी मस्जिद ज़ामा मस्जिद दिल्ली है - इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद
दिल्ली - इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी मस्जिद ज़ामा मस्जिद दिल्ली में गया और नमाज़ भी पढ़ा। काफ़ी बारीकी से इसके बारे मे जाना।
इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। इसका निर्माण अपने कार्यकाल सन 1612 ई० से लेकर 1656 ई० तक के अंदर चला। इस मस्जिद का उद्घाटन बुखारा(वर्तमान में उजबेकिस्तान) के इमाम सैयद अब्दुल गफूर शाह बुखारी ने किया था।
यह मस्जिद लाल पत्थरों और संगमरमर का बना हुआ है। लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद को बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रु.लगे थे। बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है।
पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इसके बारे में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे। इसका प्रार्थना गृह बहुत ही सुंदर है। इसमें ग्यारह मेहराब हैं जिसमें बीच वाला महराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफेद और काले संगमरमर से सजाया गया है जो निजामुद्दीन दरगाह की याद दिलाते हैं।
यह मस्जिद लाल पत्थरों और संगमरमर का बना हुआ है। लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है जो भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां ने शुरु करवाया था। इसे बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रु.लगे थे। बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है।
इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद पटना बिहार
0 Response to " भारत की सबसे बड़ी मस्जिद ज़ामा मस्जिद दिल्ली है - इंजीनीयर मो0 इस्तेयाक अहमद"
एक टिप्पणी भेजें