दिव्यांगजनों के हुनर को निहारता दिव्य कला मेला सुरत का हुआ भव्य शुभारंभ

दिव्यांगजनों के हुनर को निहारता दिव्य कला मेला सुरत का हुआ भव्य शुभारंभ


मेले का आयोजन 29 दिसंबर से 7 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा


सुरत। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नियमित रूप से देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले अद्वितीय कार्यक्रम दिव्य कला मेला का आयोजन करता आ रहा है। दिव्यांग उद्यमियों को सशक्त बनाने के प्रयासों को जारी रखने के लिए, 29 दिसंबर से 7 जनवरी, 2024 तक एमसीए ग्राउंड पार्टी प्लॉट अठवा लाइन्स सूरत में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जाएगा। दिव्य कला मेला,सूरत का उद्घाटन 29 दिसंबर 2023 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि के रूप में श्री नवीन शाह, आईएफएस, सीएमडी, एनडीएफडीसी, पद्मश्री कनु भाई टेलर, श्री वी एम बोर्डिया, श्रीमती संगीता पाटिल एमएलए लिंबायत विधान सभा, श्री अरविंद भाई राणा एमएलए सूरत ईस्ट, दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाले प्रमुख गैर सरकारी संगठन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम आगंतुकों के लिए एक रोमांचक अनुभव पेश करेगा, क्योंकि इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों के जीवंत उत्पाद एक साथ नजर आएंगे। लगभग 20 राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमी सूरत में अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। निम्नलिखित व्यापक श्रेणियों में उत्पाद होंगेः गृह सजावट और जीवन शैली, कपड़े, स्टेशनरी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड भोजन और जैविक उत्पाद, खिलौने और उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण - आभूषण, क्लच बैग पेंटिंग आदि। यह एक अवसर होगा सभी ‘स्थानीय के लिए मुखर‘ होंगे और दिव्यांग कारीगरों द्वारा उनके अतिरिक्त दृढ़ संकल्प के साथ बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जा सकता है। इस मेले में 24 दिव्यांग जनों को एक करोड़ आठ लाख का लोन की स्वीकृति की गई है जिसमें से टोकन के रूप में नौ दिव्यांगों जनों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे तथा अलीम को के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। 

10 दिवसीय ‘दिव्य कला मेला‘, सूरत (गुजरात) में सुबह 11.00 बजे से रात 9.00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें दिव्यांगजन कलाकारों और प्रसिद्ध पेशेवरों के प्रदर्शन सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम में पर्यटक देश के विभिन्न क्षेत्रों के अपने पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

यह दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक अनूठी पहल है। दिव्य कला मेला दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के उत्पादों और कौशल के विपणन और प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रस्तुत करता है। दिव्य कला मेला, सुरत 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला में बारहवां मेला है (1) दिल्ली, 2-6 दिसंबर 2022, (2) मुंबई, 16 से 25 फरवरी 2023, (3) भोपाल, 12 से 21 मार्च 2023, (4) गुवाहाटी, 11 से 17 मई 2023 (5) इंदौर, 17 से 23 जून 2023 (6) जयपुर 29 जून से 5 जुलाई 2023 (7) वाराणसी, 15 से 24 सितंबर, 2023 (8) सिकंदराबाद, हैदराबाद 6 से 15 अक्टूबर 2023 (9) बेंगलुरु, कर्नाटक 27 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 (10) चेन्नई, 17 से 26 नवंबर, 2023, पटना 09 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित हुआ।

विभाग के पास इस अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भव्य योजनाएँ हैं, जिसके हिस्से के रूप में देश भर में ‘दिव्य कला मेला‘ का आयोजन किया जा रहा है। 2023-2024 के दौरान यह कार्यक्रम 13 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

0 Response to "दिव्यांगजनों के हुनर को निहारता दिव्य कला मेला सुरत का हुआ भव्य शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article