भाजपा सोशल मीडिया मुख्यालय प्रभारी बने सतीश कुमार दास

भाजपा सोशल मीडिया मुख्यालय प्रभारी बने सतीश कुमार दास


पटना:  भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा सोशल मीडिया प्रभारीयों की सूची जारी की गई। जिसमे श्री सतीश कुमार दास को बिहार मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी । मुख्यालय प्रभारी (सोशल मीडिया प्रकोष्ठ)की। जिसके बाद उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने उन्हें बधाईयां दी। सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति के बाद सतीश कुमार दास ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ निभाएंगे और गरीबों के हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना उनकी जिम्मेदारी है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा के जिला एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। मौके पर प्रदेश संयोजक अनमोल सोवित, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष मिथुन कुमार और विकाश मेहता ने हर्ष व्यक्त किया।

0 Response to " भाजपा सोशल मीडिया मुख्यालय प्रभारी बने सतीश कुमार दास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article