भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं अप्रवासी बिहारी- सम्राट
एनआरआई सेल द्वारा आयोजित Bihar Beyond the Border conclave में शामिल हुए सम्राट चौधरी।
सेल के कन्वेनर मनीष सिन्हा ने कहा- 2024 चुनाव में अप्रवासी बिहारियों की भूमिका होगी महत्वपूर्ण
पटना,03-12-2023
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा के NRI CELL ( अप्रवासी प्रकोष्ठ) के Bihar Beyond the Border Conclave में कहा कि बिहार के जो लोग बिहार से बाहर या विदेश में हैं वे भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि देश से लेकर विदेश तक यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा है। अमृतकाल में विकसित भारत के दृढ़ संकल्प के साथ भारत सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। देश के 140 करोड़ जनता का भरोसा प्रधानमंत्री पर है।
अप्रवासी बिहारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बिहार को केवल विकसित ही नहीं बल्कि अपराध, माफिया मुक्त भी बनाना है। वर्तमान सरकार पस्त और पंगु हो चुकी है। जनता भाजपा को मौका दें तो समृद्ध, खुशहाल बिहार के सपने को साकार किया जा सकेगा।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के सहयोग से ही नीतीश कुमार पांच-पांच बार मुख्यमंत्री बने, मगर राजनीतिक महत्वाकांक्षा में आज उन्होंने बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेल दिया है।
इसके पूव एनआरआई सेल के कन्वेनर मनीष सिन्हा ने कहा कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आने वाले कुछ महीनों में हर एक सदस्य को पांच-पांच हजार अप्रवासियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एनआरआई सेल आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने वाला है।
0 Response to " भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं अप्रवासी बिहारी- सम्राट"
एक टिप्पणी भेजें